PM Modi Malda Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह मालदा पहुंचेंगे, जहां वे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन बंगाल के हावड़ा से असम के कामाख्या तक चलेगी और यात्रियों को तेज़ व आरामदायक सफर का अनुभव देगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर बंगाल और उत्तर-पूर्व को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे।
Republic Day 2026: परेड रिहर्सल के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से बचें
जनसभा और छात्रों से संवाद

मालदा दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मालदा टाउन स्टेशन पर स्कूली छात्रों से भी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
रेल मंत्री ने किया तैयारियों का निरीक्षण
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार शाम मालदा पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का निरीक्षण किया ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 आधुनिक कोच हैं, जिनकी कुल क्षमता 823 यात्रियों की है। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। यात्रियों को आरामदायक सीटिंग और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
किराए की जानकारी
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि हावड़ा से कामाख्या तक की यात्रा के लिए 3AC का किराया 2,299 रुपये तय किया गया है।
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक किराया: 1,334 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन तक किराया: 960 रुपये
2AC श्रेणी में:
हावड़ा से कामाख्या तक किराया: 2,970 रुपये
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक किराया: 1,724 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन तक किराया: 1,240 रुपये
1AC श्रेणी में:
हावड़ा से कामाख्या तक किराया: 3,640 रुपये
हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक किराया: 2,113 रुपये
हावड़ा से मालदा टाउन तक किराया: 1,520 रुपये
स्थानीय उत्साह और राजनीतिक महत्व
जिला भाजपा अध्यक्ष अजय गांगुली ने कहा कि मालदा और दो दिनाजपुर जिलों से रिकॉर्ड संख्या में लोग प्रधानमंत्री को सुनने आएंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी समर्थकों के लिए बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा, खासकर उस समय जब टीएमसी द्वारा SIR को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा की गई है।
अमेरिकी सीनेटरों ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी, दाल पर 30% टैरिफ हटाने की अपील










