PM Modi Dehradun Visit: 12 किमी लंबा मेगा रोड शो और सड़कों पर जनसैलाब, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजी देवभूमि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ही पूरी राजधानी 'मोदीमय' नजर आई। करीब 12 किमी लंबे ऐतिहासिक रोड शो के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और 'जय श्रीराम' के नारों से घाटी गूंज उठी।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 14, 2026

PM Modi Dehradun Visit: नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून शहर पूरी तरह उत्साह और उत्सव के माहौल में नजर आया। मंगलवार को प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही शहर की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल “मोदीमय” दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा, नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आज करीब 11,963 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे। यह परियोजना उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगी।

रोड शो से लेकर जनसभा तक कार्यक्रमों की श्रृंखला

PM Modi Dehradun Visit
12 किमी लंबा मेगा रोड शो और सड़कों पर जनसैलाब

प्रधानमंत्री मोदी पहली बार देहरादून में लगभग 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। यह रोड शो डाट काली मंदिर से शुरू होकर शहीद जसवंत सिंह मैदान तक पहुंचेगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सड़क किनारे खड़े होकर उनका स्वागत किया।

कई स्थानों पर स्कूली बच्चे भी उत्साह के साथ मौजूद रहे। कुछ बच्चे प्रधानमंत्री की तरह वेशभूषा में नजर आए, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। रोड शो के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

जनसभा में विकास परियोजनाओं की सौगात

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12:30 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां से उन्होंने दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे और अन्य विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। यह कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित मैदान में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गणेशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक पल से जुड़ सकें।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखंड के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की भी घोषणा की, जिनमें जल विद्युत परियोजनाएं और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का समापन और प्रस्थान

दोपहर करीब 1:30 बजे नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल से जीटीसी हेलीपैड के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से 1:50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।

पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल

पूरे देहरादून में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सड़कें लोगों से भरी रहीं, और हर तरफ विकास परियोजनाओं की चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों ने इसे उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बताया, क्योंकि इस दौरे से राज्य को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिली है।

सुकमा में 308 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, नक्सलमुक्त बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात