Assembly Elections 2026: 3 राज्यों में PM मोदी की जनता से वोटिंग से अपील,बंगाल चुनाव के लिए BJP का चुनाव प्रचार तेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल, असम और पुदुचेरी के मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए उन्होंने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताया। वहीं, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज करते हुए पीएम मोदी आज तमलुक और आसनसोल में रैलियां करेंगे।

Assembly Elections 2026

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Assembly Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम,पुदुचेरी और असम के मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।उन्होंने युवाओं और महिलाओं से मतदान में विशेष रूप से सक्रिय भागीदारी की बात कही।सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए पीएम मोदी ने केरलम की जनता से 2026 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतदान करने का आह्वान किया।

3 राज्यों में मतदान के लिए पीएम मोदी की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि,यह राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और मजबूत बनाएगा।उन्होंने युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से भारी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने पुदुचेरी के मतदाताओं से अपील की कि…वे विकास में भागीदार बनें और इस चुनाव को पुदुचेरी के भविष्य को आकार देने का ऐतिहासिक अवसर बनाएं।

युवा और महिला मतदाताओं से वोटिंग में हिस्सा लेने की अपील

प्रधानमंत्री ने असम की जनता से अपील की है कि,वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं।पीएम ने आशा जताई कि,राज्य के युवा पुरुष,महिलाएं और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्य के उत्सव में बदल देंगे।

BJP का बंगाल में चुनाव प्रचार तेज

वहीं 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में भी चुनाव प्रचार तेज हो गया है।बीजेपी के शीर्ष नेता आज बंगाल के विभिन्न जिलों में रैलियां और बैठकों के जरिए मतदाताओं से संपर्क करेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के तमलुक जाएंगे।इसके बाद वे आसनसोल और बीरभूम जिले के सूरी में जनता को संबोधित करेंगे।

BJP के शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां

भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बुधवार की रात पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। शिवराज सिंह सिंगूर में किसानों की बैठक में शामिल होंगे,जिसके बाद वे कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय में स्वर्णकार समुदाय के सम्मेलन में भाग लेंगे।इसके अलावा,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी प्रचार करेंगे।वे मालदा में स्थानीय खेल क्लबों के साथ बैठक करेंगे और उत्तरी दिनाजपुर के चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।