PM Modi: भारत की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि,भारत की “रिफार्म एक्सप्रेस” लगातार गति पकड़ रही है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष में देश की सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में 7.4% की वृद्धि का अनुमान है,जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 6.5% थी।
PM Modi On Somnath Temple: ‘सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, भारत के पुनरुत्थान का प्रतीक है’, हमले के 1000 साल पर भावुक हुए प्रधानमंत्री
लगातार बढ़ रही भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस-PM
जीडीपी के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि,यह वृद्धि एनडीए सरकार के निरंतर निवेश प्रोत्साहन और मांग-आधारित नीतिगत उपायों के कारण संभव हो रही है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि,बुनियादी ढांचागत विकास, विनिर्माण प्रोत्साहन,डिजिटल सार्वजनिक वस्तुएं और व्यापार में सुगमता जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास एक समृद्ध भारत के सपने को साकार करने की दिशा में लक्षित हैं।
सर्विस सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय-एन.एस.ओ के आंकड़ों से पता चलता है कि,सेवा क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है।चालू वित्त वर्ष में वित्तीय सेवाओं,रियल एस्टेट,पेशेवर सेवाओं और सार्वजनिक प्रशासन में स्थिर कीमतों पर 9.9% की वृद्धि का अनुमान है।
एग्रीकल्चर सेक्टर में 3.1% वृद्धि दर्ज होने का अनुमान
व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण संबंधी सेवाओं में 7.5% की वृद्धि का अनुमान है।द्वितीयक क्षेत्र में वृद्धि स्थिर रहने की उम्मीद है।वहीं,विनिर्माण और निर्माण में 7% की वृद्धि का अनुमान है,जबकि कृषि क्षेत्र में 3.1% की वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है।केंद्रीय बजट में घोषित आयकर छूट और उसके बाद वस्तुओं तथा सेवाओं पर जीएसटी दरों में कटौती के कारण वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय में 7% की वृद्धि का अनुमान है।










