PM Modi Tamil Nadu Visit: वेस्ट एशिया संघर्ष से भारत की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित, PM मोदी ने जताया भरोसा

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में PM मोदी ने जनता को भरोसा दिलाया कि वेस्ट एशिया संघर्ष के बावजूद भारत की ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित है और देश हर स्थिति से मजबूती से निपटेगा। मोदी ने इंडिया फर्स्ट सोच और विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

वेस्ट एशिया संघर्ष से भारत की ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 11, 2026

PM Modi Tamil Nadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में आयोजित एक जनसभा में कहा कि वेस्ट एशिया में चल रहे संघर्ष ने पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पर असर डाला है। उन्होंने लोगों से भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हमेशा “इंडिया फर्स्ट” नीति के तहत भारतीय नागरिकों के हितों को सबसे ऊपर रखती है। पीएम मोदी ने कहा कि किसी को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है और केवल सही और प्रमाणित जानकारी ही फैलाने की जिम्मेदारी नागरिकों की है।

PM Modi In Kerala: केरल में PM मोदी का बड़ा बयान, पेट्रोलियम सेक्टर को बताया विकास की कुंजी

सरकार का रवैया और भरोसा

मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखती है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान देशवासियों के संयम और जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए कहा कि 100 करोड़ भारतीयों ने दुनिया को दिखाया कि भारत कितना मजबूत और परिपक्व है। उनका मानना है कि किसी भी संकट में देश सफलतापूर्वक सामना कर सकता है।

विपक्ष पर निशाना और कांग्रेस की आलोचना

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वैश्विक संकट के समय वे भारतीयों की सुरक्षा के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए भड़काऊ बयान दे रही हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर व्यवधान पैदा करती है ताकि भारतीय नागरिक संकट में फंसें और उसे लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का रवैया देश की सुरक्षा और विदेश नीति पर सवाल उठाने जैसा है।

PM Modi Kerala Visit: केरल को मिली नई अमृत भारत ट्रेनें, PM मोदी ने बताया कैसे सशक्त हो रहा है गरीब

भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और खाड़ी देशों का योगदान

पीएम मोदी ने वेस्ट एशिया में फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सरकार हर समय भारतीयों के साथ है। उन्होंने खाड़ी देशों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से भारतीय नागरिकों को भोजन, आवास और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मोदी ने बताया कि भारतीय दूतावास और मिशन 24/7 उनकी मदद कर रहे हैं।

तमिलनाडु में विकास और DMK सरकार पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने केरल के विकास के उदाहरण देते हुए तमिलनाडु के लोगों से अपील की कि वे लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बजाय बीजेपी-NDA को मौका दें। मोदी ने DMK पर “साइंटिफिक करप्शन मॉडल” अपनाने और राज्य को परिवार के निजी ATM में बदलने के आरोप लगाए।

Netaji Subhash Chandra Bose: सुभाष चंद्र बोस जयंती आज, जानें सिनेमा में नेताजी के किरदार का सफर