PM Modi Statement: PM मोदी के बयान पर विपक्ष भड़का, राहुल गांधी ने लगाए आरोप

पीएम मोदी के हालिया बयान के बाद देश की राजनीति में बड़ा घमासान शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे नाकामी का संकेत बताया है। आखिर क्यों बढ़ा राजनीतिक विवाद और क्या है इसके पीछे की असली वजह, जानिए पूरा सस्पेंस अपडेट।

PM मोदी के बयान पर विपक्ष भड़का

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 11, 2026

PM Modi Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई हालिया आर्थिक अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। ईरान युद्ध और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच पीएम मोदी ने जनता से सोना खरीदने, अनावश्यक विदेश यात्रा करने और ईंधन की खपत कम करने की सलाह दी थी। इस बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर असफलता के आरोप लगाए हैं।

PM Modi statement: PM मोदी के बयान पर सियासी घमासान, प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

पीएम मोदी की अपील

हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए देशवासियों को आर्थिक अनुशासन अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल सोने की खरीद से बचें, विदेश यात्रा कम करें और पेट्रोल-डीजल का सीमित उपयोग करें।

प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग जैसी व्यवस्थाओं को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि ऊर्जा की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाई गई डिजिटल कार्यप्रणाली ने साबित किया था कि कई काम घर से भी आसानी से किए जा सकते हैं।

वैश्विक संकट और ईंधन कीमतों पर चिंता

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान और अन्य क्षेत्रों में जारी संघर्षों की वजह से दुनिया भर में तेल और गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फ्यूल की बचत अब केवल व्यक्तिगत विकल्प नहीं रह गया है, बल्कि यह राष्ट्रीय आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा बन चुका है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण महंगाई का दबाव बढ़ा है।

हजारों कब्रों के नीचे से दौड़ेगी ट्रेन! एमपी के इस प्रोजेक्ट का विरोध तेज, कोर्ट में अगली सुनवाई 14 मई

राहुल गांधी का तीखा पलटवार

https://x.com/RahulGandhi/status/2053683890741723319?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2053683890741723319%7Ctwgr%5E96c0eb1cecb3b5664398b619d4eafa928d63919b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Frahul-gandhi-lashed-out-at-pm-modi-appeal-not-to-buy-gold-burn-less-petrol-congress-leader-say-running-country-no-longer-compromised-pm-power-3128009

प्रधानमंत्री की इस अपील पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जनता से त्याग की मांग कर रहे हैं—कभी सोना न खरीदने, कभी विदेश न जाने, और कभी पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील कर रहे हैं। उनके अनुसार यह कोई नीति नहीं बल्कि सरकार की विफलता का संकेत है।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश को ऐसी स्थिति में लाया गया है, जहां अब सरकार को यह बताना पड़ रहा है कि जनता क्या खरीदे और क्या न खरीदे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए बार-बार जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि “देश चलाना अब मौजूदा नेतृत्व के बस की बात नहीं है,” और इसे उन्होंने एक ‘कमजोर नेतृत्व’ का उदाहरण बताया।

फर्टिलाइजर और आर्थिक तुलना

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वैश्विक बाजार में फर्टिलाइजर की कीमत लगभग 3000 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच चुकी है, जबकि भारत सरकार किसानों को वही सब्सिडी के तहत लगभग 300 रुपये में उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इसे सरकार की किसान-हितैषी नीति का उदाहरण बताया और कहा कि सरकार लगातार जनता को राहत देने की कोशिश कर रही है।

अब ‘कमांडो स्टाइल’ में तैयार होंगे आबकारी अधिकारी, हथियार संचालन की विशेष ट्रेनिंग शुरू

राजनीतिक बहस तेज

पीएम मोदी की अपील और राहुल गांधी के जवाब के बाद देश में राजनीतिक बहस और तेज हो गई है। जहां सरकार इसे आर्थिक अनुशासन और वैश्विक परिस्थितियों से निपटने की रणनीति बता रही है, वहीं विपक्ष इसे सरकार की नाकामी का संकेत करार दे रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।