PM Modi Seva Yatra: ‘सेवा ही हमारा मुख्य मकसद’, सेवा यात्रियों से पीएम मोदी की खास बातचीत

सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रहे सेवा यात्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सेवा को जीवन का मुख्य मकसद बताते हुए सेवा भाव पर जोर दिया। पीएम मोदी ने यात्रियों से अपने अनुभव साझा किए और समाजहित में निरंतर सेवा करते रहने का संदेश दिया।

सेवा यात्रियों से पीएम मोदी की खास बातचीत

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 24, 2026

PM Modi Seva Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 24 सितंबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रियों से संवाद किया। वडनगर से वाराणसी के बीच चल रही सेवा संकल्प बाइक यात्रा से जुड़े यात्रियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने सेवा भावना को लेकर अपना संदेश साझा किया। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है और प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर से जुड़ा है।

Bihar News: समस्तीपुर में लड़की से बैड टच का आरोप, वायरल वीडियो से मचा

सेवा को जीवन का मूल आधार बनाने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा यात्रियों से कहा कि सेवा केवल किसी को उपदेश देने या उसके बारे में बातें करने का विषय नहीं होना चाहिए। लोगों तक सेवा का संदेश अपने कार्यों और व्यवहार के जरिए पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए और अपने आचरण से दूसरों के सामने इसका उदाहरण पेश करना चाहिए। पीएम ने सेवा यात्रियों से अपील की कि वे अपने अभियान के दौरान सेवा की भावना को प्राथमिकता दें।

कितनी भी बड़ी राजनीतिक शक्ति मिले

संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने राजनीतिक शक्ति और सेवा भावना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए या उसे कितनी भी बड़ी राजनीतिक शक्ति क्यों न मिल जाए, उसे सेवा के रास्ते से नहीं हटना चाहिए। पीएम मोदी ने ‘सेवा परमो धर्म:’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा को जीवन के मूल सिद्धांत के तौर पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उनका संदेश था कि सार्वजनिक जीवन में ऊंचा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बावजूद सेवा की भावना बनी रहनी चाहिए।

सेवा यात्रियों को प्रणाम कर कही ये बात

सेवा यात्रियों को प्रणाम कर कही ये बात
सेवा यात्रियों को प्रणाम कर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने सेवा यात्रियों को संबोधित करते हुए यात्रा की परंपरा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति यात्रा पूरी करके लौटता है और लोग उसका सम्मान करते हैं, तो मान्यता के अनुसार यात्रा के पुण्य का एक हिस्सा सम्मान करने वाले व्यक्ति को भी मिलता है। इसी संदर्भ में पीएम मोदी ने कहा कि वह भी सेवा यात्रियों को प्रणाम कर उनके पुण्य में अपना हिस्सा जोड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील भी की।

पौधारोपण को लेकर पीएम ने दिया आसान सुझाव

पौधारोपण को लेकर पीएम ने दिया आसान सुझाव
पौधारोपण को लेकर पीएम ने दिया आसान सुझाव

प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण और पौधारोपण का जिक्र करते हुए पेड़ों की देखभाल का एक तरीका भी साझा किया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसके पास पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखा जा सकता है, जिसका मुंह ऊपर की ओर हो। उनके मुताबिक, महीने में एक बार उस घड़े में पानी भरने से पौधे को धीरे-धीरे पानी मिलता रहेगा। पीएम ने कहा कि इस तरीके से पानी की बचत करने के साथ पौधों के बेहतर विकास में भी मदद मिल सकती है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जारी है यात्रा

सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में सेवा यात्री शामिल हैं और इसका उद्देश्य सेवा भावना से जुड़े कार्यक्रमों और संदेशों को आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी के साथ संवाद में सेवा, व्यवहार और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय प्रमुख रहे। उन्होंने सेवा यात्रियों से अपने काम के जरिए सेवा की भावना को लोगों तक पहुंचाने और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा।

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तेज हुआ मौसम सिस्टम, बिहार-झारखंड समेत