HPV Vaccine Launch: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 साल की लड़कियों के लिए ‘राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान’ का शुभारंभ किया।सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण काफी कारगर है। 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के ये टीके देशभर में लगाए जाएंगे। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर और उससे होने वाली मौत के ख़िलाफ ये एक सुरक्षा कवच है।
16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16,686 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।पीएम मोदी द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा,हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए HPV वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ किया जा रहा है। ये विकसित भारत की दिशा में बढ़ते हुए कदम हैं। राजस्थान भी विकसिक भारत 2047 के आपके विजन का ग्रोथ इंजन बनेगा।
मेजर दलपत के शौर्य को PM मोदी ने किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,अजमेर आस्था और शौर्य की धरती है। यहां तीर्थ भी है और क्रांति वीरों के पदचिन्ह भी हैं। मैं कल ही इजराइल से लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत जी के शौर्य को इजराइल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजराइल की संसद में मेजर दलपत सिंह जी के शौर्य को नमन करने का सौभाग्य मिला।
विकास के नए पथ पर अग्रसर राजस्थान-पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है कि आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वायदों के साथ भाजपा सरकार आई थी उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान के विकास से जुड़ी करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है…ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे और राजस्थान के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे।
राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातर युवाशक्ति को सशक्त कर रही है। 2 साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की ही खबरें चमकती रहती थी, आती रहती थी। अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगी है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। आज यहां इसी मंच से राजस्थान के 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।
नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में कदम
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा,आज वीरांगनाओं की इस धरती से मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला है। अजमेर से HPV टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम है।
‘कपड़ा नहीं तो क्या हुआ, वर्दी तो है’: 6 कॉन्स्टेबल की रील्स पर विवाद, नोटिस जारी









