PM Modi Kerala Visit: केरल को मिली नई अमृत भारत ट्रेनें, PM मोदी ने बताया कैसे सशक्त हो रहा है गरीब

पीएम मोदी के केरल दौरे ने राज्य को बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत ट्रेनों के शुभारंभ के साथ मोदी ने गरीबों के आर्थिक सशक्तिकरण पर बड़ा बयान दिया। क्रेडिट कार्ड, योजनाएं और विकास की नई तस्वीर ने राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं को तेज कर दिया है।

केरल को मिली नई अमृत भारत ट्रेनें

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 23, 2026

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन नई अमृत भारत ट्रेनों और एक नई पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिन ट्रेनों की शुरुआत की गई उनमें नागरकोइल, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम–तांबरम और तिरुवनंतपुरम–चार्लापल्ली रूट की अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई यात्री ट्रेन भी शुरू की गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन नई ट्रेनों से राज्य में रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने इसे केरल के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया।

PM Modi kerala visit: PM मोदी आज दक्षिण भारत को देंगे 4 नई ट्रेनें, तमिलनाडु में चुनावी रैली करेंगे संबोधित

इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप हब

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राज्य में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप हब का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश का एक बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की दिशा में यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। इससे युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर मिलेंगे।

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने गरीब और वंचित वर्ग के लिए एक बड़ी पहल की शुरुआत की। उन्होंने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी और फुटपाथ पर काम करने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि अब केवल अमीरों के पास ही नहीं बल्कि गरीबों के पास भी क्रेडिट कार्ड होगा। इस योजना से छोटे व्यापारियों और ठेले वालों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

PM Modi UAE President: 3 घंटे का दौरा और 5 महा-समझौते; मोदी-नाहयान ने कैसे बदल दी मिडिल ईस्ट की कूटनीति?

राजनीतिक संदेश और भाजपा की नींव

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज उन्हें केरल में नई ऊर्जा और उम्मीद दिखाई दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में बदलाव होकर रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लेफ्टिस्ट इको सिस्टम उनकी बातों को स्वीकार नहीं करेगा, लेकिन वे तर्क और तथ्य के साथ जनता को समझाएंगे।

उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि 1987 से पहले भाजपा वहां एक हाशिए की पार्टी थी, लेकिन अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में जीत के बाद पार्टी ने अपनी नींव मजबूत की। उसी तरह आज तिरुवनंतपुरम में जो उपलब्धि हासिल हुई है, उससे केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है

PM Modi UAE President: पीएम मोदी ने किया यूएई राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, दो घंटे की यात्रा में हुई अहम वार्ता

रोड शो और अन्य परियोजनाएं

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे के दौरान 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।