PM Modi Jhalmuri Seller Threat: PM मोदी को झालमुरी खिलाना पड़ा भारी! पाकिस्तान से आई खौफनाक धमकी- ‘घर को बम से उड़ा देंगे’

पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुरी खिलाने वाले स्थानीय दुकानदार विक्रम साओ की जान आफत में पड़ गई है।

PM Modi Jhalmuri Seller Threat

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 22, 2026

PM Modi Jhalmuri Seller Threat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सरगर्मियों के बीच झारग्राम से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली खबर सामने आई है। झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस स्थानीय दुकानदार की दुकान पर रुके थे और बड़े चाव से ‘झालमुरी’ खाई थी, वह दुकानदार आज अपनी जान बचाने के लिए खौफ के साए में जीने को मजबूर है। पीएम मोदी के झालमुरी खाने के बाद रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्ट्रीट वेंडर विक्रम साओ की जान अब आफत में पड़ गई है। विक्रम ने खुलासा किया है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर से जान से मारने और बम से उड़ाने की खौफनाक धमकियां मिल रही हैं।

Heatwave: सिरसा में गर्मी का कहर, पारा 46 डिग्री पार—स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पाकिस्तान से आया हथियारों वाला वीडियो कॉल

न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS) से बातचीत के दौरान पीड़ित झालमुरी विक्रेता विक्रम साओ ने अपने साथ हो रही इस प्रताड़ना का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो वायरल होने के बाद से ही उनके फोन पर धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्हें लगातार पाकिस्तान और बांग्लादेश के संदिग्ध नंबरों से कॉल आ रहे हैं।

विक्रम ने आपबीती सुनाते हुए कहा, “मुझे पाकिस्तान से एक अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया था। वह एक ग्रुप वीडियो कॉल थी, जिसमें दूसरी तरफ बैठे कई लोग मुझे लाइव स्क्रीन पर घातक हथियार दिखाकर सीधे तौर पर डरा-धमका रहे थे और बम से उड़ाने की बात कह रहे थे। मैं उस वक्त इतना ज्यादा डर गया कि मैंने बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत फोन काट दिया।”

बांग्लादेश से भी आ रही हैं गालियां

पाकिस्तानी कॉल कटने के बाद भी विक्रम की मुश्किलें कम नहीं हुईं। इसके तुरंत बाद उन्हें पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी लगातार कॉल आने शुरू हो गए। विक्रम के मुताबिक, बांग्लादेश से फोन करने वाले लोग उन्हें फोन पर सीधे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं और उनके साथ बेहद अभद्र भाषा और गालियां का इस्तेमाल कर रहे हैं। फोन करने वाले उनसे पूछ रहे हैं कि ‘क्या तुम अभी तक जिंदा हो?’

विक्रम ने बताया कि इसके अलावा उन्हें लगातार धमकी भरे ऑडियो कॉल भी आ रहे हैं। अनजाने नंबरों के खौफ के कारण अब उन्होंने नए और विदेशी नंबरों से आने वाली कॉल्स को रिसीव करना पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके बावजूद, व्हाट्सएप पर टेक्स्ट मैसेज भेजकर उन्हें लगातार टॉर्चर किया जा रहा है। एक मैसेज का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उसमें साफ लिखा है— ‘तुम अब हमारे सीधे टारगेट पर हो और तुम्हारे पूरे घर को हम बम से उड़ा देंगे।’

दो जवानों की सुरक्षा मिली

इस अंतरराष्ट्रीय धमकी के बाद से विक्रम साओ और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे और दहशत में है। उन्होंने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को इस पूरे मामले की लिखित सूचना दे दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया है और विक्रम की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है।

सुरक्षा मिलने के बाद भी विक्रम का डर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। उन्होंने रोते हुए कहा, “मैं इन धमकियों से बहुत डरा हुआ हूं। दुकान बंद करके रात को घर जाते समय हर पल जान का खतरा महसूस होता है। अपने ही इलाके में चलते हुए डर लग रहा है। मेरे पूरे परिवार को पालने वाला और घर चलाने वाला मैं अकेला ही कमाऊ सदस्य हूं। अगर मुझे कुछ हो गया तो मेरा परिवार सड़क पर आ जाएगा।” अब विक्रम और उनके परिवार ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से चौबीसों घंटे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Haryana News: अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- मोदी जी देश के लिए विदेश जाते हैं