PM Modi के इजराइल दौरे पर विपक्ष का तंज, Congress सांसद ने उठाए सरकार की विदेश नीति पर सवाल

इजराइल दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखा हमला बोला है। मसूद ने सरकार की विदेश नीति और गाजा में मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी और देश के आंतरिक मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय विदेश दौरे के लिए इजराइल रवाना हो गए हैं जिसको लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि,फिलिस्तीन पर भारत का डिप्लोमैटिक रुख साफ है और सरकार फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रही है।कांग्रेस सांसद ने आगे कहा,”इजराइल भारत को क्या दे सकता है?…पीएम मोदी वहां जा रहे हैं। अगर कोई नैतिकता है, तो उन्हें गाजा में बच्चों की मौत के बारे में बात करनी चाहिए। भारत सरकार का रुख साफ है, कि वह फ़िलिस्तीन का सपोर्ट करती है।

PM Modi Israel Visit: PM मोदी का दूसरा इजरायल दौरा, जानें मिनट-दर-मिनट शेड्यूल

PM मोदी के विदेश दौरे पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रदर्शन और इंडियन यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि,आपने इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जेल में डाल दिया है लेकिन जब लोग गड्ढे में गिरकर मरते हैं, तो क्या इससे देश की इमेज पर असर नहीं पड़ता? जब लोग गंदा पानी पीने से मरते हैं, तो क्या इससे देश की इमेज खराब होती है?…यह प्लेटफॉर्म इंडिया AI इम्पैक्ट समिट यूनाइटेड नेशंस से बड़ा नहीं था, जहां मणिपुर की एक लड़की ने प्रोटेस्ट किया था….एपस्टीन फाइलों का इतना डर है कि नैरेटिव बदलने के लिए सब कुछ किया जा रहा है।

इजराइली PM नेतन्याहू से होगी पीएम मोदी की मुलाकात

आपको बता दें कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह विदेश दौरा इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इनविटेशन पर हो रहा है और यह प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी इजराइल यात्रा है, इससे पहले 2017 में वे इजराइल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे।इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलेंगे।दोनों नेता भारत-इजराइल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में हुई अहम तरक्की का रिव्यू करेंगे और साइंस और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस और सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, वॉटर मैनेजमेंट, ट्रेड और इकॉनमी, और लोगों के बीच मेलजोल जैसे सहयोग के अलग-अलग एरिया में आगे के मौकों पर चर्चा करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी की इस इजराइल यात्रा के दौरान नेताओं के आपसी फायदे के रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर भी अपने विचार शेयर करने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री इजराइल के प्रेसिडेंट आइजैक हर्ज़ोग से भी मिलेंगे।

Pakistan Nikah: पाकिस्तान में 70 साल के बुजुर्ग ने 22 वर्षीय युवती से रचाया निकाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस