PM Modi Israel Visit: PM मोदी को इजराइल का सर्वोच्च सम्मान; ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल से नवाजे गए भारत के प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के सर्वोच्च संसदीय सम्मान 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से नवाजा गया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता हैं। इजराइली संसद को संबोधित करते हुए पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया और गाजा शांति पहल का समर्थन करते हुए भारत-इजराइल दोस्ती को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 26, 2026

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इजराइल के सर्वोच्च संसदीय सम्मान से नवाजा गया है।इजराइली संसद नेसेट के स्पीकर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह मेडल प्रदान किया।पीएम मोदी इजराइल के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल पाने वाले विश्व के पहले नेता हैं।यह सम्मान भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के असाधारण योगदान और लीडरशिप के लिए दिया गया है।

हरियाणा में टीचर बनने का सुनहरा अवसर, 1672 वैकेंसी और शानदार वेतन

इजराइल के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी

आपको बता दें कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के उन गिनेचुने नेताओं में शामिल हैं जिन्हें इजराइल और फिलिस्तीन दोनों के शीर्ष अवार्ड से नवाजा गया है।इससे पहले पीएम मोदी को 2018 में ‘द ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द स्टेट ऑफ़ पेलेस्टाइन’ प्रदान किया गया था। किसी भी विदेशी नेता को दिया जाने वाला यह सर्वोच्च फिलिस्तीनी सम्मान है।

इजराइल की संसद में PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को भी संबोधित किया।यह पहला मौका रहा जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजराइल की संसद को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को एकजुटता का सशक्त संदेश दिया और आतंकवाद पर भी प्रहार किया।उन्होंने कहा कि,आतंकवाद कहीं भी हो, वह हर जगह शांति के लिए खतरा है।पीएम मोदी ने कहा भारत भी लंबे समय से आतंकवाद का दर्द झेलता आया है।

आतंकवाद के खिलाफ साथ आए भारत-इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक भाषण के दौरान इजरायली सांसदों ने कई बार जोरदार तालियां बजाकर उनकी सराहना की।पीएम मोदी ने आतंकवाद से पूरी ताकत के साथ निपटने के भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराया।उन्होंने कहा कि इजराइल की तरह, भारत की भी आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त ना करने की नीति है, जिसमें किसी तरह का दोहरा मापदंड नहीं है।

हमास द्वारा किए आतंकी हमले पर व्यक्त की संवेदना

प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए बर्बर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि वे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से शुभकामनाएं और मित्रता, सम्मान और साझेदारी का संदेश लेकर आए हैं।पीएम ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित गाजा शांति पहल को क्षेत्र में “न्यायपूर्ण और स्थायी शांति” का मार्ग बताया।उन्होंने कहा कि भारत ने इस पहल के लिए अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया है।

Hyderabad Temple Attack: हनुमान मूर्ति खंडित! हैदराबाद के हनुमान बांदा मंदिर में बदमाशों की नापाक हरकत