PM Modi Interview: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए प्राइवेट सेक्टर को स्पष्ट संदेश दिया कि उन्हें केवल मुनाफे पर ध्यान केंद्रित करने की बजाय भारत के विकास और रोजगार सृजन पर फोकस करना चाहिए। यह इंटरव्यू अमेरिका, यूरोपीय यूनियन से डील और केंद्रीय बजट 2026 के बाद पहला प्रमुख इंटरव्यू है।
Telangana Municipal Election Result 2026: Karimnagar में BJP नंबर 1! रेवंत रेड्डी और KCR को लगा झटका
विकसित भारत के लिए प्राइवेट सेक्टर की भूमिका अहम
पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य में भारत के आर्थिक बदलाव और वृद्धि में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने डिजिटल ग्रोथ, डिफेंस मॉर्डनाइजेशन और इनोवेशन को विकसित भारत के विजन का आधार बताया। साथ ही कहा कि उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से बड़े निवेश और रोजगार सृजन की आवश्यकता है। मोदी ने यह भी कहा कि औद्योगीकरण और शहरीकरण के कारण ग्रामीण युवा अब शहरों में ग्लोबली कनेक्टेड उद्योगों में काम करना चाहते हैं। उन्हें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज सेक्टर में क्रांति चाहिए, जिससे उनके करियर की उम्मीदें पूरी हो सकें।
मैन्युफैक्चरिंग में पिछली सरकारों की कमी
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग हमेशा से विकसित भारत विजन का केंद्र रहा है। हालांकि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “हमने अपना दृष्टिकोण बदला और मेक इन इंडिया, उत्पादन इंसेंटिव स्कीम्स और लक्षित हस्तक्षेप शुरू किए। इससे भारत के उद्योग का आधार मजबूत हुआ और ग्लोबल वैल्यू चेन से भारत जुड़ रहा है। मोदी ने कहा कि इन प्रयासों से बड़े पैमाने पर रोजगार भी सृजित हो रहे हैं और युवाओं में जरूरी स्किल्स विकसित हो रही हैं।
छत्तीसगढ़ के ‘रमन लोक कला महोत्सव’ में दिखेगी झारखंडी कला
निर्यात में रिकॉर्ड, मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार
पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने निर्यात के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मोबाइल फोन उत्पादन में भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। पहले भारत मोबाइल फोन का आयात करता था, लेकिन अब कई वैश्विक ब्रांड भारत में निर्माण कर रहे हैं। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और केमिकल्स के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इसके अलावा खिलौनों का निर्यात और स्टार्टअप क्रांति ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाए हैं।
बजट 2026 और मैन्युफैक्चरिंग रणनीति
पीएम मोदी ने बताया कि बजट 2026 मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए है। यह क्षेत्रीय स्किल डेवलपमेंट, वैल्यू एडिशन और जॉब क्रिएशन को बढ़ावा देगा। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर से आग्रह किया कि R&D, फ्रंटियर टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन क्षमता में निवेश बढ़ाएं। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि प्रोडक्ट की मुनाफाखोरी की बजाय क्वालिटी और प्रोडक्टिविटी में प्रतिस्पर्धा करने पर जोर देना चाहिए। यही भारत को विकसित राष्ट्र की दिशा में ले जाने का रास्ता है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश करेगा एआई-सक्षम शासन और डीप-टेक नवाचारों का प्रदर्शन









