PM Modi news: आज के डिजिटल युग में किसी राजनेता की ताकत सिर्फ रैलियों की भीड़ से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के आंकड़ों से भी मापी जाती है। इस रेस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पीएम मोदी अब वैश्विक राजनीति के निर्विवाद डिजिटल लीडर बन चुके हैं।
टॉयसन की राह पर CRPF के K9 सोल्जर्स, आतंक के खिलाफ तैयार खास फोर्स
100 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाले पहले वैश्विक राजनेता
बताते चले कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 Million) फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, वे यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले राजनेता बन गए हैं। साल 2014 में इस प्लेटफॉर्म पर कदम रखने के बाद से उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हुआ है, जो आज इस शिखर पर पहुंच चुका है।
डोनाल्ड ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं से कोसों आगे निकले मोदी
अगर वैश्विक स्तर पर तुलना की जाए, तो पीएम मोदी का कद अन्य शक्तिशाली देशों के राष्ट्रपतियों से कहीं ऊंचा नजर आता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो:
- डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति): 4.32 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो मोदी की तुलना में आधे से भी कम है।
- प्रबोवो सुबियांतो (इंडोनेशिया): इनके करीब 1.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
- लूला डी सिल्वा (ब्राजील): 1.44 करोड़ की डिजिटल सेना के साथ सक्रिय हैं।
- तैयब एर्दोआन और जेवियर मिलेई: इनके फॉलोअर्स की संख्या क्रमशः 1.16 करोड़ और 64 लाख है।
दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के शीर्ष 5 अन्य बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स को जोड़ भी दिया जाए, तब भी वे अकेले पीएम मोदी की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं।
भारतीय राजनीति में ‘मोदी मैजिक’ का दबदबा
सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि घरेलू राजनीति में भी कोई दूसरा चेहरा मोदी के डिजिटल प्रभाव के आस-पास नहीं है। भारतीय राजनेताओं की सूची में:
- योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 1.61 करोड़ फॉलोअर्स के साथ भारतीय नेताओं में दूसरे नंबर पर हैं।
- राहुल गांधी: कांग्रेस नेता 1.26 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
प्रधानमंत्री और उनके प्रतिद्वंद्वी नेताओं के बीच का यह विशाल अंतर बताता है कि जनता, विशेषकर युवाओं के बीच मोदी की पकड़ कितनी गहरी है।
युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता
विशेषज्ञों और अधिकारियों का मानना है कि पीएम मोदी की सफलता का राज उनकी सक्रियता और कनेक्ट करने की कला है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर न केवल सरकारी योजनाओं और विदेशी दौरों की जानकारी मिलती है, बल्कि आम लोगों से मुलाकात और उनके निजी पलों की झलकियां भी साझा की जाती हैं। यह ‘विजुअल अपील’ युवाओं को काफी पसंद आती है, जिससे उनका पॉपुलैरिटी ग्राफ हमेशा ऊपर बना रहता है।









