West Bengal Election 2026: PM Modi का बंगाली स्वैग! झारग्राम में रुककर खाई ‘झालमुड़ी’, दुकानदार को दिए 10 रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय दुकान पर रुककर बंगाल के पारंपरिक स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' का आनंद लिया। उन्होंने दुकानदार को ₹10 भी दिए और समर्थकों के साथ तस्वीरें साझा कीं। जनसभा में उन्होंने टीएमसी पर बंगाल की पहचान मिटाने और घुसपैठियों को संरक्षण देने का कड़ा आरोप लगाया।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 19, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

West Bengal Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान राजनीति से हटकर एक आत्मीय झलक पेश की। चार रैलियों के व्यस्त कार्यक्रम के बीच, उन्होंने बंगाल के लोकप्रिय और पारंपरिक स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का आनंद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

पीएम मोदी ने स्ट्रीट फूड का लिया आनंद

बताते चले कि, चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारग्राम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करने के बाद जब हेलीपैड की ओर बढ़ रहे थे, तब उन्होंने अचानक अपना काफिला कॉलेज मोड़ पर रुकवाया। वहां वे एक स्थानीय बंगाली खान-पान की दुकान पर रुके और दुकानदार से झालमुड़ी खरीदी। प्रधानमंत्री ने न केवल इस पारंपरिक नाश्ते का स्वाद लिया, बल्कि दुकानदार को ₹10 का भुगतान भी किया। इस दौरान उनके इर्द-गिर्द समर्थकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिनके साथ उन्होंने आत्मीयता से बातचीत की और झालमुड़ी बांटी।

प्रधानमंत्री ने अपने ‘एक्स’ पर साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इन क्षणों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल की सघन चुनावी रैलियों के बीच झारग्राम की स्वादिष्ट झालमुड़ी ने उन्हें तरोताजा कर दिया। तस्वीरों में पीएम मोदी का स्थानीय लोगों के साथ संवाद साफ नजर आ रहा है, जहाँ वे बिना किसी प्रोटोकॉल की कड़ाई के एक आम नागरिक की तरह दुकान पर खड़े होकर झालमुड़ी खाते दिख रहे हैं। यह उनके जन-संपर्क का एक अनूठा तरीका माना जा रहा है।

https://x.com/narendramodi/status/2045833173934960854?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2045833173934960854%7Ctwgr%5E6f7693abad751975ff320e1a47b8c8866ca25fa3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fnarendra-modi-had-some-delicious-jhalmuri-in-jhargram-west-bengal-assembly-election-3117550

टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, अपनी चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज बंगाल की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। मोदी ने जोर देकर कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि बंगाल के अस्तित्व को बचाने का है। उनके अनुसार, टीएमसी का रास्ता खतरनाक है और वह बंगाल के पारंपरिक गौरव को चोट पहुँचा रही है।

राज्य की जनसांख्यिकीय सुरक्षा पर प्रधानमंत्री की चिंता

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने टीएमसी पर घुसपैठियों की समर्थक सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता सरकार का एजेंडा केवल घुसपैठियों के मजहब, भाषा और तौर-तरीकों की रक्षा करना है। प्रधानमंत्री ने आगाह किया कि अगर ऐसी सरकार बनी रही, तो यहाँ के मूल निवासी ही अपने हक से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि बंगाल का हर वर्ग अब संकल्प ले चुका है कि वे घुसपैठियों की राजनीति करने वालों को इस बार करारा जवाब देंगे।

2