PM Modi on West Asia Tension: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब,बहरीन और जॉर्डन के शीर्ष नेताओं से टेलीफोन पर बातचीत की है।बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने सऊदी अरब और बहरीन की संप्रभुता पर हुए हालिया हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया।
Stock Market Holiday: 3 मार्च को होली के कारण बंद होगा शेयर बाजार, जानें मार्केट अपडेट
PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से फोन पर की वार्ता
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि,मैंने जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से बात की।मैंने क्षेत्र में उत्पन्न हो रही स्थिति पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।हम जॉर्डन की शांति,सुरक्षा और जनता के कल्याण के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करते हैं।मैंने इस कठिन समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर जताई चिंता
पीएम मोदी ने सऊदी के प्रिंस से भी बात की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि,सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की।भारत सऊदी अरब पर हाल ही में हुए हमलों की निंदा करता है,जो उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन है।हम इस बात पर सहमत हुए कि इलाके में शांति और स्थिरता जल्द से जल्द वापस लाना सबसे जरूरी है।मैंने इस मुश्किल समय में भारतीय समुदाय की भलाई का ध्यान रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
बहरीन पर हुए हमले की कड़े शब्दों में की निंदा
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में कहा,बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफ़ा के साथ टेलीफोन पर सार्थक वार्ता हुई।भारत बहरीन पर हुए हमलों की निंदा करता है और इस कठिन घड़ी में वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।बहरीन में भारतीय समुदाय को दिए गए उनके अटूट समर्थन के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।
RS में कांग्रेस के LoP पद पर तलवार, ठाकरे से सीट के लिए पीछे हटने की गुहार










