PM Modi Birthday Gift: PM मोदी के जन्मदिन पर खास गीत का तोहफा, सोशल मीडिया पर छाया ‘आशीर्वाद का दीया’

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम का खास गीत उन्हें समर्पित किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अमन पंत ने यह गीत प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सेवा यात्रा के सम्मान में जारी किया। आखिर इस गीत में ऐसा क्या खास है और पीएम मोदी की इसपर क्या प्रतिक्रिया रही, जानिए पूरी कहानी।

PM मोदी के जन्मदिन पर खास गीत का तोहफा

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 17, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

PM Modi Birthday Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर में उन्हें शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिल रहे हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच उनके जन्मदिन पर कलाकारों की ओर से एक खास गीत जारी किया गया है, जिसे प्रधानमंत्री को समर्पित किया गया है।

PM Modi Birthday: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बधाई, सोशल मीडिया पोस्ट

अमन पंत ने पीएम मोदी को समर्पित किया गीत

अमन पंत ने पीएम मोदी को समर्पित किया गीत
अमन पंत ने पीएम मोदी को समर्पित किया गीत

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अमन पंत ने सोशल मीडिया पर आशीर्वाद का दीया नाम से एक गीत शेयर किया। उन्होंने इस गीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है। गीत का वीडियो पोस्ट करते हुए अमन पंत ने बताया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को वर्षों से देश की सेवा करते हुए देखा है। लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि प्रधानमंत्री के लिए कुछ विशेष समर्पित किया जाए। इसी भावना के साथ यह गीत तैयार किया गया है। अमन पंत के मुताबिक, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से 17 सितंबर को उनके लिए एक दीया जलाने की अपील भी की।

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

बताते चलें कि, गीत जारी होने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी और कमेंट के जरिए अपनी राय साझा की। प्रधानमंत्री को समर्पित इस गीत को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी काफी दिलचस्पी देखने को मिली।

पीएम मोदी ने भी किया गीत का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ गीत को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा कि कुछ बातें और अंदाज बेहद खास होते हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा कि यह गीत प्यार के ऐसे ही इजहार का उदाहरण है, जिसने उनके दिल को छुआ है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि लोगों का हर आशीर्वाद उन्हें भारत की और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के संकल्प को मजबूत करता है।

उज्जैन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

उज्जैन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
उज्जैन में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत उज्जैन में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन उज्जैन के राम घाट पर पहुंचकर दीया जलाएंगे। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी।

PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत

गुजरात से भी शुरू होगा सेवा अभियान

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के वडनगर में बीजेपी की ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन से जुड़े आयोजनों और सेवा गतिविधियों का हिस्सा है। इस तरह प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक ओर देशभर में बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है, वहीं दूसरी ओर गीत, दीप प्रज्ज्वलन और सेवा अभियानों के जरिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।