PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री को बधाई देने वालों की लंबी फेहरिस्त नजर आ रही है। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़े कई सितारों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
पीएम मोदी बर्थडे पर शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की तस्वीरें

बताते चले कि, अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते दिखाई दे रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अच्छी सेहत, खुशी, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की।
रवि किशन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की खास बधाई
अभिनेता और सांसद रवि किशन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और कार्यशैली की तारीफ की। रवि किशन ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद दीया’ जलाएंगे रवि किशन

रवि किशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वह और उनका परिवार ‘आशीर्वाद दीया’ जला रहे हैं। रवि किशन ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए बदलावों का भी उल्लेख किया। उन्होंने अपने गांव में शौचालय, चूल्हा और पानी जैसी सुविधाओं का जिक्र करते हुए इन्हें सरकार की पहलों से जोड़ा।
अक्षय कुमार ने सेवा संकल्प के साथ दी पीएम मोदी को बधाई
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। अक्षय कुमार ने अपने संदेश में जरूरतमंदों की मदद करने और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने को जन्मदिन मनाने का बेहतर तरीका बताया। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर सेवा और मदद का संकल्प लेने की अपील की।
कंगना रनौत और अनुपम खेर समेत कई सितारों ने किया विश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता अनुपम खेर, ईशा कोप्पिकर और बिंदु दारा सिंह समेत कई सितारों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। इन सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने संदेशों के जरिए पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी बर्थडे की शुभकामनाओं की धूम
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। आम लोगों से लेकर राजनीतिक और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों तक, कई लोग प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारों की पोस्ट और पीएम मोदी के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा से जुड़े कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। अक्षय कुमार समेत कई हस्तियों ने भी अपने संदेशों में सेवा और जरूरतमंदों की मदद का जिक्र किया। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को देशभर से मिल रही शुभकामनाओं के बीच सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज की पोस्ट भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।








