Advertisements

PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अनौपचारिक और मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झारग्राम में रैलियों के दौरान पीएम मोदी अचानक एक झालमुड़ी स्टॉल पर रुक गए और बिहार के एक दुकानदार से अपने हाथों से झालमुड़ी बनवाने की इच्छा जताई। इस दौरान उन्होंने दुकानदार के साथ हल्की-फुल्की बातचीत भी की और प्याज को लेकर की गई उनकी मजेदार टिप्पणी ने सभी का दिल जीत लिया। यह वीडियो पिछले 24 घंटों में करोड़ों लोगों तक पहुंच चुका है और बंगाल की राजनीति में ‘झालमुड़ी’ एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।










