PM Modi Assam Vist: पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ ELF पर की लैंडिंग, पूर्वोत्तर को देंगे करोड़ों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर इतिहास रच दिया। इस दौरे पर उन्होंने ₹5,450 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंग, जिसमें ब्रह्मपुत्र पर बना अत्याधुनिक कुमार भास्कर वर्मा सेतु और अमिंगाँव का नेशनल डेटा सेंटर प्रमुख हैं।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 14, 2026

PM Modi Assam Vist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर नवनिर्मित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरकर एक नए अध्याय की शुरुआत की। पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की इस पहली हवाई पट्टी पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया। इस दौरान पीएम ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों का हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन भी देखा।

PM Modi Assam Visit: असम में चुनावी शंखनाद! PM मोदी का गुवाहाटी दौरा और 5,450 करोड़ की सौगात

नॉर्थईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप (ELS)

बताते चले कि, डिब्रूगढ़ में विकसित यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पूर्वोत्तर भारत के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। इसे भारतीय वायुसेना (IAF) के सहयोग से विशेष रूप से सैन्य और नागरिक विमानों के आपातकालीन परिचालन के लिए तैयार किया गया है। यह दोहरे उपयोग वाला बुनियादी ढांचा (Dual-use Infrastructure) 40 टन वजनी फाइटर जेट्स और 74 टन तक के मालवाहक विमानों का भार सहने में सक्षम है। प्राकृतिक आपदाओं या युद्ध जैसी स्थितियों में यह स्ट्रिप त्वरित बचाव और राहत कार्यों (Rescue and Relief Operations) के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति के रूप में कार्य करेगी।

ब्रह्मपुत्र पर ‘कुमार भास्कर वर्मा सेतु’ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का निरीक्षण और उद्घाटन किया। लगभग ₹3,030 करोड़ की लागत से बना यह 6-लेन वाला एक्स्ट्राडोज़्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) ब्रिज उत्तर-पूर्व में अपनी तकनीक के लिए अनूठा है। इस पुल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह भूकंपीय क्षेत्र को देखते हुए ‘फ्रिक्शन पेंडुलम बेयरिंग’ (Base Isolation) तकनीक से लैस है। इसके निर्माण से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच का यात्रा समय घटकर मात्र 7 मिनट रह गया है। पुल की सुरक्षा के लिए इसमें ‘ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम’ (BHMS) भी लगाया गया है।

डिजिटल इंडिया विजन

कनेक्टिविटी के साथ-साथ डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी कामरूप जिले के अमिंगाँव में नेशनल डेटा सेंटर (National Data Center) का उद्घाटन करेंगे। 8.5 MW क्षमता वाला यह अत्याधुनिक डेटा सेंटर पूर्वोत्तर के सरकारी विभागों के लिए मिशन-क्रिटिकल एप्लिकेशन होस्ट करेगा। यह न केवल डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगा, बल्कि अन्य राष्ट्रीय डेटा केंद्रों के लिए एक ‘डिजास्टर रिकवरी सेंटर’ के रूप में भी कार्य करेगा, जिससे क्षेत्र का ICT बैकबोन और अधिक सुरक्षित होगा।

IIM गुवाहाटी और PM-eBus सेवा

प्रधानमंत्री ₹5,450 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के तहत IIM गुवाहाटी का उद्घाटन कर उच्च शिक्षा और प्रबंधन क्षेत्र को बड़ी सौगात देंगे। इसके साथ ही, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए PM-eBus सेवा स्कीम के तहत गुवाहाटी सहित चार शहरों के लिए 225 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई। गुवाहाटी को मिली 100 ई-बसों से शहरी यातायात सुगम होगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं से पूर्वोत्तर में ‘ईज ऑफ लिविंग’ (Ease of Living) के एक नए युग की शुरुआत होगी।

आरिफ मसूद ने जताई आपत्ति, कहा—हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने की आज़ादी