PM Modi Assam Visit: असम में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच पीएम मोदी शनिवार को राज्य के एक महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य केंद्र गुवाहाटी का खानापारा होगा, जहां वे भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजनीतिक हलचल के साथ-साथ यह दौरा बुनियादी ढांचे और तकनीक के क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।
Farhan Akhtar का हॉलीवुड डेब्यू, निभाएंगे मशहूर म्यूजिकल माइस्त्रो का किरदार
चुनाव से पहले भाजपा की मेगा मीटिंग
बताते चले कि, प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी के वेटरनरी कॉलेज फील्ड में “बूथ संमिलन” के माध्यम से 86,000 से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आयोजित यह विशाल सभा संगठन की शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
डिब्रूगढ़ में हवाई शक्ति और सामरिक बुनियादी ढांचा
आपको बता दे कि, असम आज एक ऐतिहासिक रक्षा उपलब्धि का गवाह बनेगा जब प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरेंगे। उत्तर-पूर्वी भारत की यह अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिसे भारतीय वायु सेना के सहयोग से तैयार किया गया है। यहाँ पीएम लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। यह हवाई पट्टी न केवल युद्ध की स्थिति में बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण सैन्य और नागरिक संपत्ति साबित होगी।
ब्रह्मपुत्र पर अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और शहरी गतिशीलता
विकास परियोजनाओं की कड़ी में पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे। लगभग 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 6-लेन का ‘एक्स्ट्राडोज़्ड’ पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच की दूरी को महज सात मिनट में समेट देगा। भूकंपरोधी तकनीक (Base Isolation) और ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) से लैस यह पुल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
डिजिटल इंडिया विज़न और उत्तर-पूर्व का आईटी बैकबोन
कामरूप जिले के अमिंगाँव में नेशनल डेटा सेंटर का उद्घाटन राज्य की डिजिटल क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा। 8.5 मेगावाट लोड की क्षमता वाला यह सेंटर सरकारी विभागों के मिशन-क्रिटिकल डेटा को सुरक्षित रखेगा। यह सेंटर न केवल सरकारी सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी सुनिश्चित करेगा, बल्कि पूरे उत्तर-पूर्व के लिए एक सुरक्षित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर (Digital Backbone) के रूप में काम करेगा।
IIM गुवाहाटी का शुभारंभ और PM-eBus सेवा को हरी झंडी
शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को IIM गुवाहाटी के रूप में एक प्रतिष्ठित संस्थान मिलेगा, जो प्रबंधन शिक्षा को बढ़ावा देगा। साथ ही, PM-eBus सेवा के तहत पीएम मोदी गुवाहाटी सहित चार शहरों के लिए 225 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना करेंगे। अकेले गुवाहाटी को 100 ई-बसें मिलेंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और लाखों नागरिकों को सस्ती और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध होगी
RR के कप्तान बनने की दौड़ में शामिल नया नाम, जडेजा और यशस्वी को किया बाहर









