PM Kisan Yojana Update: पीएम किसान योजना 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जल्द खाते में आएंगे 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द ही 2000 रुपये की अगली किस्त जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक किसानों के बैंक खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है।

पीएम किसान योजना 22वीं किस्त का इंतजार खत्म?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 5, 2026

PM Kisan Yojana Update: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के करोड़ो किसानों के लिए जरूरी आर्थिक सहारा बनी हुई है। इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की चुकी है और लाखों किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। हर किस्त के जरिए किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता भेजी जाती है, जिससे खेती से जुड़ी जरूरतों और घरेलू खर्चों में मदद मिलती है। अब सभी लाभार्थी किसान 22वीं किस्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan Yojana Update: किसानों को New Year Gift! इस दिन आ सकती है अगली किस्त

होली के बाद भी नहीं आई राशि

आपको बता दें कि, पहले ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि होली के आसपास किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन त्योहार गुजर जाने के बाद भी किसानों के खातों में पैसे नहीं पहुंचे। ऐसे में कई किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अगली किस्त कब जारी की जाएगी। हाल ही में सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि सरकार जल्द ही इस संबंध में फैसला ले सकती है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आने वाले दिनों में किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है और उनकी प्रतीक्षा खत्म हो सकती है।

अगले सप्ताह तक आ सकते हैं 2000 रुपये

देशभर के करोड़ों किसान इस समय अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 22वीं किस्त जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि एक साथ नहीं बल्कि तीन किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की किस्त सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।

यह पूरी प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के माध्यम से होती है, जिससे पैसे सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचते हैं और बीच में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाती है।

PM Kisan Yojana: PM Kisan 21वीं किस्त जारी, देखें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इन लोगों का नाम कटा

पीएम मोदी कर सकते हैं नई किस्त का ऐलान

पीएम मोदी कर सकते हैं नई किस्त का ऐलान
पीएम मोदी कर सकते हैं नई किस्त का ऐलान

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार जिले के दौरे पर जा सकते हैं। इस दौरान वहां कई विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। ऐसे में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिर भी किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके खातों में राशि ट्रांसफर हो जाएगी।

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी किस्त का स्टेटस

किसानों को सलाह दी जाती है कि अगली किस्त आने से पहले वे अपना स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्रक्रिया ऑनलाइन घर बैठे पूरी की जा सकती है। सबसे पहले किसानों को योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा। वहां Know Your Status विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होता है। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को भरने के बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देने लगती है।