PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म? पैसा आने से पहले ऐसे चेक करें स्टेटस

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होने की संभावना है। पात्र किसानों के खाते में ₹2,000 ट्रांसफर हो सकते हैं। किस्त का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी और बैंक विवरण जरूर जांच लें।

PM Kisan 24th Installment

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अक्टूबर 28, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के लाभार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में 24वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाताओं को खेती-किसानी से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ऐसे में किसानों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके खाते में यह राशि कब और कितने बजे तक पहुंचेगी।

Jio IPO Listing: निवेशकों की हुई चांदी, जियो प्लेटफॉर्म्स ने 21% की बढ़त

पीएम किसान की 24वीं किस्त किस समय आ सकती है?

PM Kisan 24th Installment
पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म?

मीडिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक संकेतों के अनुसार, 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक भव्य कार्यक्रम सुबह 10 बजे प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम के दौरान डीबीटी (DBT – डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पीएम किसान की अगली किस्त सीधे किसानों के खातों में भेजी जाने की संभावना है।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान राशि ट्रांसफर होने के बाद किसानों के बैंक खातों में पैसे पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि सभी किसानों को ठीक सुबह 10 बजे ही पैसे मिल जाएंगे। अलग-अलग बैंकों की तकनीकी प्रक्रिया और सर्वर अपडेट होने के कारण पैसों के क्रेडिट होने में थोड़ा समय लग सकता है।

किन कारणों से अटक सकती है आपके 2,000 रुपये की किस्त?

PM Kisan 24th Installment
पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म?

यदि आप चाहते हैं कि बिना किसी रुकावट के आपके खाते में किस्त के पैसे पहुंच जाएं, तो कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना बेहद आवश्यक है। कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण भुगतान अटक जाता है, जिन किसानों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

पात्रता की पुष्टि के लिए जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन होना अनिवार्य है। बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड या आधार कार्ड की जानकारी में कोई त्रुटि होने पर भुगतान में दिक्कत आ सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी और बैंक विवरण की जांच कर लें।

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस

किसान भाई आसानी से ऑनलाइन माध्यम से यह चेक कर सकते हैं कि उनका स्टेटस क्या है और पैसा आया या नहीं, सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Know Your Status’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें। सभी जरूरी जानकारी सबमिट करने के बाद आपके सामने भुगतान से जुड़ा पूरा स्टेटस आ जाएगा। इसके अलावा, आप अपने बैंक खाते से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले एसएमएस (SMS) को भी चेक कर सकते हैं।

सालभर में मिलती है 6,000 रुपये की आर्थिक मदद

PM Kisan 24th Installment
पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म?

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष कुल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह पूरी राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। इस मदद से किसानों को खाद, बीज और कृषि उपकरणों की खरीद में बड़ी सहूलियत मिलती है।

Jio Platforms IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री, एक लॉट पर कितनी हुई कमाई?