PM Kisan 22 Installment: आज आएगी 22वीं किस्त, स्टेटस चेक करने का ये है सबसे आसान तरीका

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी होगी। इसके तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 13, 2026

PM Kisan 22 Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त आज 13 मार्च को जारी की जाएगी। इस योजना के तहत केंद्र सरकार लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी। सरकार यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और लाभार्थियों तक सहायता सीधे पहुंचती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे खेती से जुड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में 2000 रुपये किसानों के खातों में भेजे जाते हैं।

सरकार अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी कर चुकी है और आज 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इससे किसानों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी और वे खेती से जुड़े जरूरी कामों जैसे बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में इस राशि का उपयोग कर सकेंगे।

ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

कितने बजे जारी होगी 22वीं किस्त

PM Kisan 22 Installment
आज आएगी 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे गुवाहाटी से इस योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री एक क्लिक के जरिए करीब 18,640 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

जैसे ही यह राशि किसानों के बैंक खाते में पहुंचेगी, लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए सूचना मिल जाएगी। इसके बाद किसान अपने बैंक खाते की जांच कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो पहले से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। इसके बाद वहां मौजूद “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें। फिर स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को भरें और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी से वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं।

पैसे निकालने का आसान तरीका

जब आपके खाते में पैसे आ जाएं, तो आप उन्हें आसानी से निकाल सकते हैं। इसके लिए आप सीधे अपने बैंक जाकर पैसा निकाल सकते हैं। अगर बैंक दूर है या किसी वजह से वहां जाना संभव नहीं है, तो आप नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), फेयर प्राइस शॉप (FPS), सेल्फ हेल्प ग्रुप (SHG) या किसान प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) की मदद भी ले सकते हैं। इसके अलावा DigiPay या DigiPay Lite जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके भी पैसे निकाले जा सकते हैं।

eKYC कराना जरूरी

सरकार ने पीएम किसान योजना के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसी किसान ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए लाभार्थियों को जल्द से जल्द अपना eKYC पूरा कर लेना चाहिए। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो। यदि खाते में किसी प्रकार की जानकारी गलत है, तो उसे जल्द सुधार करवा लेना चाहिए ताकि योजना की राशि समय पर मिल सके।

किसानों के लिए बड़ी मदद

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। इस योजना का लाभ देश की लगभग 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी मिल रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और किसानों को खेती के खर्चों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। यह योजना किसानों के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद साबित हो रही है, जिससे वे खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं और उनकी आय में भी सहयोग मिल रहा है।

धनबाद कोर्ट को बम धमकी का ईमेल फर्जी, जांच के बाद अफवाह साबित