8 मई का ग्रह योग: बुध-शनि द्विद्वादश दृष्टि योग से वृषभ राशि को लाभ

 ज्योतिष शास्त्र में जब भी कोई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन से लेकर देश-दुनिया की स्थिति पर भी पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 मई शुक्रवार को बुध और शनि ग्रह 30 डिग्री के खास कोण पर विराजमान होकर द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे. यह योग सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, बुध बुद्धि, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ा है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह युति कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 ज्योतिष शास्त्र में जब भी कोई ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन से लेकर देश-दुनिया की स्थिति पर भी पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 मई शुक्रवार को बुध और शनि ग्रह 30 डिग्री के खास कोण पर विराजमान होकर द्विद्वादश दृष्टि योग बनाएंगे. यह योग सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर बनेगा. ज्योतिष के अनुसार, बुध बुद्धि, संवाद और निर्णय लेने की क्षमता से जुड़ा है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन और परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का यह युति कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. पुराने प्रयासों का फायदा दिख सकता है. नौकरी में आगे बढ़ने के मौके बनेंगे, व्यापार करने वालों को बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. यात्रा के योग भी बन सकते हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस योग से करियर में अच्छी खबर मिल सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. काम के क्षेत्र में पहचान बढ़ेगी. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार में भी कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है. आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित कर सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग मेहनत का फल दिलाने वाला रहेगा. रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं. धन से जुड़ी परेशानियां कम होंगी. नई योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होगी. मानसिक रूप से भी आप संतुलित महसूस करेंगे.

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह योग करियर और पैसों के मामले में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. आय में वृद्धि के संकेत हैं. हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान हो सकते हैं.

Leave a Comment

2