Petrol Diesel Rate Today: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, जानें आपके शहर का ताजा रेट

भारत में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में ईंधन रेट स्थिर हैं। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार की बढ़ती कीमतों के बावजूद भारत में फिलहाल रेट नियंत्रण में हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 4, 2026

Petrol Diesel Rate Today: शानिवार, 4 अप्रैल 2026 को भारत के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। पेट्रोल की कीमतें 94 रुपए से 105 रुपए प्रति लीटर और डीजल 82 रुपए से 92 प्रति लीटर के बीच बनी हुई हैं।

दिल्ली का रेट: राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। सरकारी नीतियों और अंतरराष्ट्रीय तेल सप्लाई के बावजूद फिलहाल भारतीय नागरिकों को बड़ी कीमतों में बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा है।

Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें नए रेट

शहरवार पेट्रोल-डीजल रेट

भारत के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल पर VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) अलग दर से लगाया जाता है। कुछ प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये, डीजल 87.67 रुपये
  • मुंबई: पेट्रोल 103.54 रुपये, डीजल 90.03 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.45 रुपये, डीजल 92.02 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये, डीजल 92.39 रुपये
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 90.99 रुपये
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये, डीजल 92.04 रुपये
  • रांची: पेट्रोल 97.86 रुपये, डीजल 92.62 रुपये
  • पोर्ट ब्लेयर: पेट्रोल 82.46 रुपये, डीजल 78.05 रुपये
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये, डीजल 90.36 रुपये

यूजर चाहे तो IOCL या HPCL की वेबसाइट पर जाकर अपने शहर का ताज़ा रेट भी चेक कर सकते हैं।

Indian Rupee Rise: भारतीय रुपये में ऐतिहासिक उछाल, डॉलर के मुकाबले 2013 के बाद सबसे बड़ी बढ़त

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर

आपको बता दें कि, पड़ोसी देश पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को 137 पाकिस्तानी रुपये बढ़ाकर 458.41 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। इसके विरोध में जनता ने भारी प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये की कटौती की। इस कटौती के बाद पेट्रोल की कीमत आज 378.41 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत अभी भी 520.35 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

भारत और पाकिस्तान के ईंधन दरों का अंतर

भारत में ईंधन दरों पर नियंत्रण और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए विभिन्न करों के कारण कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। जबकि पाकिस्तान में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तेल भाव और आर्थिक दबाव की वजह से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में फिलहाल तेल की आपूर्ति और सरकारी नीतियों के चलते आम जनता पर कीमतों का बड़ा दबाव नहीं है। लेकिन पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आर्थिक दबाव के कारण पेट्रोल-डीजल के रेट में उछाल जारी है।

Adani-Blinkit Tie-Up: अडाणी और ब्लिंकिट की बड़ी साझेदारी, एयरपोर्ट पर अब मिनटों में सामान की डिलीवरी