Petrol-Diesel Rate Today: आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 14 जुलाई के ताजा रेट हुए जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी तेजी के बाद हर किसी की नजर पेट्रोल और डीजल के नए रेट पर टिकी हुई है। क्या आज आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा है या फिर आम लोगों को राहत मिली है? जानिए 14 जुलाई के ताजा ईंधन रेट और पूरी वजह।

आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Petrol-Diesel Rate Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। 13 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमत में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में देशभर के वाहन चालकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 14 जुलाई 2026 के लिए जारी किए गए ताजा रेट में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

Share Market Rally: FII की जोरदार खरीदारी से बढ़ा बाजार का जोश, क्या Nifty छुएगा 26,500 का स्तर?

फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

आपको बता दें कि, देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियन ने मंगलवार के लिए ईंधन की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, देश के किसी भी बड़े शहर में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी उपभोक्ता आज भी पहले की तरह ही पुराने रेट पर पेट्रोल और डीजल खरीद सकेंगे।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमतें स्थानीय टैक्स और वैट के आधार पर अलग-अलग हैं। प्रमुख शहरों के ताजा रेट इस प्रकार हैं—

  • दिल्ली: पेट्रोल 12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 21 रुपये, डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 51 रुपये, डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर
  • अहमदाबाद: पेट्रोल 70 रुपये, डीजल 97.84 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 77 रुपये, डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर
  • लेह: पेट्रोल 81 रुपये, डीजल 97.92 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर
  • कोहिमा: पेट्रोल 39 रुपये, डीजल 95.91 रुपये प्रति लीटर

कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद कीमतें स्थिर क्यों हैं?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में ईंधन की खुदरा कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

हर दिन सुबह जारी होते हैं नए रेट

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट  की जाती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर और राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले स्थानीय टैक्स को ध्यान में रखते हुए नई दरें तय करती हैं। इसी कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

Share Market Today: जंग की आहट से बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में, बड़े शेयर लुढ़के

वाहन चालकों के लिए क्या है सलाह?

हालांकि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति बदल सकती है। ऐसे में वाहन मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे ईंधन भरवाने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें और सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी होने वाले दैनिक मूल्य अपडेट पर नजर बनाए रखें।

2