Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर, जानें आपके शहर का रेट

आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहने से आम लोगों को राहत मिली है। लगातार बढ़ोतरी के बाद आज कोई बदलाव नहीं हुआ, वहीं CNG की कीमतें भी स्थिर बनी रहीं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए आने वाले दिनों में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मई 27, 2026

Petrol-Diesel Price Today: 27 मई 2026, बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों—HPCL, BPCL और IOCL—ने आज के लिए ईंधन कीमतों को स्थिर रखा है। लगातार कई दिनों की बढ़ोतरी के बाद यह दिन आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा साबित हुआ है। पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला था, जिससे लोगों के खर्च पर सीधा असर पड़ा था।

कम कीमत, जबरदस्त माइलेज! ₹4.99 लाख वाली इस कार के आगे फेल हुईं बड़ी हैचबैक कारें

हाल की बढ़ोतरी का पूरा रिकॉर्ड

हाल के दिनों में ईंधन की कीमतों में कई बार वृद्धि हुई है। 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इससे पहले 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। 15 मई को भी कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद 19 मई को लगभग 90 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई थी। लगातार बढ़ते दामों के बाद आज की स्थिरता उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दे रही है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं—

  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये दर्ज किया गया है। देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये है।
  • जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये है, जबकि पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये के आसपास है। रायपुर में पेट्रोल 107.96 रुपये और डीजल 101.17 रुपये प्रति लीटर है।

CNG के दाम भी स्थिर, कोई बदलाव नहीं

CNG के दाम भी स्थिर, कोई बदलाव नहीं
CNG के दाम भी स्थिर, कोई बदलाव नहीं

आज CNG की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार दिल्ली में CNG 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है, जो देश में सबसे सस्ता दर माना जा रहा है। एनसीआर क्षेत्र में नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में CNG 91.70 रुपये प्रति किलो है। गुड़गांव में 88.12 रुपये और रेवाड़ी में 87.70 रुपये प्रति किलो के आसपास दाम बने हुए हैं।

अन्य शहरों में CNG के भाव

कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में CNG 94.42 रुपये प्रति किलो पर सबसे महंगी बनी हुई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में यह 91.58 रुपये प्रति किलो है। महोबा, बांदा और चित्रकूट में CNG 89.42 रुपये, जबकि अजमेर, पाली और राजसमंद में 92.44 रुपये प्रति किलो है। हापुड़ में भी CNG 92.70 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है।

Stock Market Today: आज बाजार की शुरुआत सुस्त, निवेशकों को इन खबरों पर रखनी होगी नजर

कच्चे तेल और बाजार का असर

वैश्विक बाजार में कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे घरेलू कीमतों पर दबाव सीमित है। हालांकि पिछले कुछ दिनों की बढ़ोतरी के बाद आने वाले समय में कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।