मनेंद्रगढ़ जिले में ही दिव्यांगजनों को मिलेगा मेडिकल बोर्ड का लाभ

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर. जिले के नागरिकों—खासतौर पर दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों—के लिए एक बेहद राहत भरी और उपयोगी पहल सामने आई है। शासन के निर्देशानुसार अब मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में जिला मेडिकल बोर्ड का नियमित संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे लोगों को मेडिकल प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता आकलन और संबंधित प्रक्रियाओं के लिए अब दूर-दराज के जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।मेडिकल बोर्ड का संचालन तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। यह बोर्ड हर माह चार दिन कार्य करेगा। प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को जिला चिकित्सालय, चिरमिरी में द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेन्द्रगढ़ में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर.

जिले के नागरिकों—खासतौर पर दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों—के लिए एक बेहद राहत भरी और उपयोगी पहल सामने आई है। शासन के निर्देशानुसार अब मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में जिला मेडिकल बोर्ड का नियमित संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे लोगों को मेडिकल प्रमाण-पत्र, दिव्यांगता आकलन और संबंधित प्रक्रियाओं के लिए अब दूर-दराज के जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।मेडिकल बोर्ड का संचालन तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। यह बोर्ड हर माह चार दिन कार्य करेगा।

प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को जिला चिकित्सालय, चिरमिरी में
द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेन्द्रगढ़ में

मेडिकल बोर्ड का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर शासकीय अवकाश रहता है, तो बोर्ड की बैठक अगले कार्य दिवस में आयोजित की जाएगी।स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि यह निर्णय समय, धन और परेशानियों की बचत करने वाला है। पहले जहां मेडिकल बोर्ड के लिए दूसरे जिलों की यात्रा करनी पड़ती थी, वहीं अब जिले में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में कार्य संपादित होगा। इससे खासकर दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और ग्रामीण अंचल के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। आदेश के अनुसार मेडिकल बोर्ड में पदेन अध्यक्ष, चिकित्सा विशेषज्ञ सदस्य एवं सहकर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिससे कार्य पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिला मेडिकल बोर्ड का यह संचालन जिले की स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आमजन को सीधा और स्थायी लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

2