न्यू ईयर ईवन पर करें ये सरल उपाय, धन-समृद्धि से भर जाएगा घर

साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. आज नए साल का पहला दिन है. हर कोई अपने परिवार के लोगों और दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है. कहा जाता है कि नए साल के पहले दिन की शुरुआत जिस प्रकार से की जाती है, उसका प्रभाव जीवन में साल भर देखने को मिलता है, इसलिए ज्योतिषविदों का मानना है साल के पहले दिन देव-देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए. इससे पूरे साल देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है. अगर नए साल पर माता लक्ष्मी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. आज नए साल का पहला दिन है. हर कोई अपने परिवार के लोगों और दोस्तों को नए साल की शुभकामनाएं दे रहा है. कहा जाता है कि नए साल के पहले दिन की शुरुआत जिस प्रकार से की जाती है, उसका प्रभाव जीवन में साल भर देखने को मिलता है, इसलिए ज्योतिषविदों का मानना है साल के पहले दिन देव-देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए. इससे पूरे साल देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है.

अगर नए साल पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर लिया जाता है, तो पूरे साल घर में धन की कमी नहीं होती है. ज्योतिषविदों के अनुसार, देवी लक्ष्मी शाम को गोधूलि वेला में धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के घर में आती हैं. ये समय संध्या काल में करीब 7 बजे से रात 9 बजे के बीच का होता है. मान्यता है कि अगर नए साल के पहले दिन शाम को कुछ विशेष उपाय करते हुए माता लक्ष्मी का स्वागत किया जाए तो इससे बहुत लाभ होता है.

नए साल पर करें ये उपाय
सूर्यास्त के बाद घर का प्रमुख द्वार खुला रखें

नए साल के पहले दिन सूर्यास्त के बाद घर का प्रमुख द्वार कुछ देर के लिए खुला रखना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होगा, जिसके प्रभाव से घर में सुख-शांति बनी रहेगी. साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

घर के प्रमुख द्वार पर पांच दीपक जलाएं

नए साल के पहले दिन शाम को घर के प्रमुख द्वार पर पांच दीपक जलाने चाहिए. दरवाजे पर जलाए गए दीपकों को माता लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य बढ़ता है.

शाम को घर में अंधेरा और गंदगी न रखें

घर के मुख्य दरवाजे पर शाम को रंगोली अवश्य बनानी चाहिए. वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कहते हैं जिस घर में साफ-सफाई होती है, वहीं पर माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं. इसलिए ध्यान रखें कि नए साल साल के पहले दिन शाम को घर के किसी कोने में अंधेरा और गंदगी न रहे.

Leave a Comment

2