Peddi Day 1 Collection: साउथ सुपरस्टार राम चरण की जानी-मानी फिल्म पेद्दी सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म काल लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और रिलीज के पहले ही दिन इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म में राम चरण पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई थी।
फिल्म की कहानी, अभिनय और भावनात्मक पहलुओं को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दर्शक फिल्म की कहानी और कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर सराहना कर रहे हैं।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखा दमदार प्रदर्शन
बताते चलें कि, रिलीज के शुरुआती घंटों में ही पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। फिल्म को तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। मल्टी-लैंग्वेज रिलीज का फायदा फिल्म को स्पष्ट रूप से मिलता दिखाई दे रहा है।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दोपहर तक लगभग 19.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सबसे ज्यादा योगदान तेलुगु संस्करण का रहा है, जहां फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वहीं हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को संतोषजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।
भाषाओं के अनुसार देखें तो हिंदी संस्करण ने करीब 1.11 करोड़ रुपये, कन्नड़ ने 11 लाख रुपये, तमिल ने 23 लाख रुपये और मलयालम संस्करण ने लगभग 4 लाख रुपये का कारोबार किया है। तेलुगु बाजार में फिल्म की कमाई सबसे अधिक रही है, जिससे इसके पहले दिन के आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं।
राम चरण और जान्हवी कपूर

‘पेद्दी’ की एक और बड़ी खासियत राम चरण और जान्हवी कपूर की फ्रेश जोड़ी है। दोनों कलाकार पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई दिए हैं। दर्शकों को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। जान्हवी कपूर ने फिल्म में राम चरण की प्रेमिका की भूमिका निभाई है। उनका साउथ इंडियन अंदाज और अभिनय दर्शकों को प्रभावित कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके किरदार को लेकर सकारात्मक टिप्पणियां देखने को मिल रही हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘ऑब्सेशन’ ने पांचवें दिन भी पकड़ी रफ्तार, बाकी फिल्मों पर भारी
दमदार कहानी और भावनाओं से भरपूर है फिल्म
निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कुश्ती की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक मुद्दों, संघर्ष, भावनाओं और जातिगत चुनौतियों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा दिव्येंदु शर्मा, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों के प्रदर्शन को सराहा जा रहा है।
आगे और बढ़ सकती है कमाई
फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पेद्दी’ की कमाई में और इजाफा हो सकता है। यदि यही रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म शुरुआती सप्ताहांत में शानदार आंकड़े दर्ज कर सकती है और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करने की ओर बढ़ सकती है।










