PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में आज धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। पंजाब लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अपनी प्रतिष्ठा बचाने मैदान में उतरेगी।
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा अलविदा! IPL के बीच लियाम डॉसन का चौंकाने वाला रिटायरमेंट
पॉइंट्स टेबल की स्थिति
पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे स्थान पर है और उसके पास 13 अंक हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। इस लिहाज से पंजाब को जीत की सख्त जरूरत है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 18 बार पंजाब ने जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई ने 17 मैच जीते हैं। खास बात यह है कि पिछली तीन भिड़ंतों में पंजाब ने बाजी मारी है।
पिच रिपोर्ट
धर्मशाला की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां रन बनाना आसान होता है और अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 189 रन है। पिच पर अच्छा बाउंस और पेस मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 60% है।
मैच प्रिडिक्शन
हालिया फॉर्म देखें तो पंजाब लगातार चार मैच हारी है और मुंबई ने पिछले पांच में से चार मुकाबले गंवाए हैं। दोनों की स्थिति खराब है, लेकिन घरेलू परिस्थितियों के कारण पंजाब का पलड़ा भारी माना जा रहा है। टॉस जीतना यहां बेहद महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस मैदान पर स्कोर डिफेंड करना आसान होता है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
कूपर कोनोली
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
शशांक सिंह
मार्कस स्टोइनिस
सूर्यांश शेडगे
मार्को जानसेन
लॉकी फर्ग्यूसन
अर्शदीप सिंह
युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: यश ठाकुर
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर)
नमन धीर
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
तिलक वर्मा
विल जैक्स
राज बावा
कॉर्बिन बॉश
शार्दुल ठाकुर
दीपक चाहर
एएम गजनफर
जसप्रीत बुमराह
किंग कोहली ने फिर रचा इतिहास! RCB-KKR मैच में बने कई महारिकॉर्ड










