PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस धर्मशाला के मैदान पर आमने-सामने हैं। मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मुकाबले में टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पहले से टीम से बाहर हैं, वहीं अब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में मुंबई की टीम कुछ नए बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।
FIFA World Cup 2026: ब्रॉडकास्टिंग राइट्स विवाद में फंसा FIFA, कोर्ट में सुनवाई जारी
निजी कारणों से नहीं खेल रहे सूर्यकुमार यादव
टॉस के बाद जसप्रीत बुमराह ने जानकारी दी कि सूर्यकुमार यादव निजी कारणों की वजह से इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ी गजनफर को भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। हालांकि बुमराह ने हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की। सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। अब टीम को अन्य बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
कप्तानी को लेकर क्या बोले जसप्रीत बुमराह?

टॉस जीतने के बाद बुमराह ने कहा कि टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला पिच और मौसम को ध्यान में रखकर लिया है। उनका मानना है कि रात के समय ठंड बढ़ने के साथ विकेट बल्लेबाजों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने कप्तानी को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की। बुमराह ने कहा कि जब वह 19 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वह टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने इसे अपने लिए बड़ी जिम्मेदारी और नई चुनौती बताया। साथ ही कहा कि वह इस अनुभव का पूरा आनंद लेना चाहते हैं।
श्रेयस अय्यर ने भी जताई गेंदबाजी की इच्छा
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि अगर उन्हें टॉस मिलता तो वह भी पहले गेंदबाजी ही चुनते। उनके अनुसार पिच थोड़ी सूखी नजर आ रही है, लेकिन मैच के दौरान उसका व्यवहार कैसा रहेगा, यह देखना होगा। अय्यर ने टीम के पिछले प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान न देने की बात कही। उन्होंने कहा कि टीम सकारात्मक सोच के साथ मैदान पर उतर रही है और खिलाड़ियों का फोकस बेहतर प्रदर्शन पर है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब की टीम में हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को शामिल किया गया है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन हुए चोटिल










