Patna Road Accident: राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के लेखन टोला के पास बीती रात लगभग 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
Bihar Police Recruitment: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! पुलिस के इतने पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान
हादसे में 6 लोगों की मौत, 3 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ऑटो में कई लोग सवार थे। टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। घायलों में से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई। सभी मृतक आरा भोजपुरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। इनमें शामिल हैं—
मो. इम्तियाज (30 वर्ष), पिता मो. अली
मो. गुड्डु (32 वर्ष), पिता मो. मुमताज
मो. सहजाद (22 वर्ष), पिता मो. समसाद, निवासी दौलतपुर आरा
सफान (1 वर्ष)
अल्फी (2 वर्ष)
मो. सज्जाद, जिनकी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।
इन नामों के सामने आने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उर्स से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सभी लोग मनेर दरगाह में आयोजित उर्स में शामिल होकर आरा लौट रहे थे। इसी दौरान लेखन टोला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
इलाके में शोक
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।










