Pati Patni Aur Woh Do Teaser Out: पति पत्नी और वो का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था, और अब टीजर ने इसे और भी ज्यादा एक्साइटिंग बना दिया है। फिल्म में एक बार फिर आयुष्मान खुराना अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने आ गए हैं, जहां वह एक नहीं बल्कि तीन-तीन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।
Dhurandhar 2 Box office: धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धूम जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट
टीजर में क्या है खास?
टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक क्लासिक टच के साथ होती है, जिसके दिखते ही पति पत्नी और वो की कहानी याद दिला देता है। इसके बाद कहानी आधुनिक अंदाज में बदलती है, जहां आयुष्मान का रोल प्रजापति पांडे अपनी शादीशुदा जिंदगी होने के बावजूद रोमांस की तलाश में रहते दिखाया गया है। एक्ट्रेस की बात करें तो उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य रोल में दिखाई देंगी।
पति की उलझी हुई जिंदगी और कहानी में ट्विस्ट

टीजर में दिखाया गया है कि आयुष्मान का किरदार घर के बाहर नए रिश्तों की खोज करता है, इसके साथ ही उसे रोमांस के अलावा कई मुश्किलों का सामना करते देखा गया। इस फिल्म में कहानी को कॉमेडी और कंफ्यूजन के साथ बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है। फिल्म का टैगलाइन समय सब कुछ बदलता है, पर पतियों की फितरत नहीं।
फैंस को अब फिल्म का इंतजार
टीजर आने के बाद अब लोगों में पूरी फिल्म देखने की जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर अब चर्चा और तेज हो गई है। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसमें आयुष्मान को किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं बल्कि एक तेंदुए के साथ जाल में फंसा दिखाया गया। इस अनोखे पोस्टर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।
जानें रिलीज डेट और निर्देशन
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म पति पत्नी और वो दो 15 मई को थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है। 2019 में इसके पहले पार्ट पति पत्नी और वो को भी इन्हीं ने डायरेक्ट किया था।
देखें पूरी स्टारकास्ट
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसे कलाकार होंगे। इसके अलावा विजय राज, तिग्मांशु धूलिया और आयशा रजा भी जरूरी भूमिकाओं में दिखेंगे। मल्टीस्टार कास्ट और कॉमेडी-ड्रामा कहानी के चलते फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें है। खास बात यह है कि आयुष्मान और सारा अली खान एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Femina Miss India 2026: भुवनेश्वर में हुआ ग्रैंड फिनाले, गोवा की साध्वी सतीश सैल ने जीता खिताब









