Budget Session: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की हंगामे के साथ शुरुआत, दोनों सदनों में कई अहम कार्य सूचीबद्ध

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन भारी हंगामे के आसार हैं। आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुदानों का विवरण पेश करेंगी। राज्यसभा में ग्रामीण विकास और पर्यावरण मंत्रालय के कामकाज पर अहम चर्चा सूचीबद्ध है।

Budget Session

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

मार्च 10, 2026

Budget Session:  संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज दूसरा दिन है आज दोनों ही सदनों में कई अहम कार्य सूचीबद्ध हैं।लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव की अनुमति मांगी जाएगी,जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अनुपूरक अनुदानों का दूसरा बैच पेश करेंगी।संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को विपक्ष के हंगामे के साथ शुरू हुआ। आज दोनों सदनों में कई अहम कार्य सूचीबद्ध हैं।

LPG Crisis: रांची में गहराया ईंधन और LPG संकट! सांसद महुआ माजी ने केंद्र की विदेश नीति पर उठाए सवाल

संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत

लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव को लाने की अनुमति मांगी जाएगी।कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद के. सुरेश और मल्लु रवि यह प्रस्ताव पेश करेंगे। यह प्रस्ताव सोमवार को भी कार्यसूची में शामिल था, लेकिन विपक्षी दलों ने इस पर चर्चा से परहेज किया।

वित्त मंत्री अनुपूरक मांगों का पेश करेंगी विवरण

वहीं राज्यसभा में आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर सोमवार को हुई चर्चा का जवाब दिया जाएगा।इसके साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की शुरुआत भी आज से होगी।इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच का विवरण दोनों सदनों में पेश करेंगी।

ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामे के आसार

इसके अलावा लोकसभा और राज्यसभा में कई अहम विधायी कार्य भी सूचीबद्ध हैं। प्रश्नकाल के दौरान सांसद विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाएंगे।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव यदि पारित हो जाता है तो संसद के बजट सत्र की अध्यक्षता ओम बिरला नहीं करेंगे।इस बीच सदन में पश्चिम एशिया पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव नहीं लिया गया।राज्यसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा जारी रहेगी। उच्च सदन में ग्रामीण विकास मंत्रालय के कामकाज पर भी चर्चा होनी है।

Dhurandhar 2 Advance Booking:’धुरंधर 2′ की छप्पर फाड़ कमाई; महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग, 18 मार्च को होगा धमाका