परिणीता बोरठाकुर का बड़ा खुलासा: फिल्म के बदले ‘फिजिकल रिलेशन’ की मांग, डरकर छोड़ना पड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई  परिणीता फेमस एक्ट्रेस हैं. वो टीवी के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अपने सालों के करियर में उन्होंने हमेशा फैंस को अपनी दमदार एक्टिंग से इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि काम के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की गई थी।  टेलीचक्कर संग बातचीत में एक्ट्रेस से इंडस्ट्री की डार्क रियलिटी के बारे में सवाल किया गया. इसपर परिणीता ने बताया- इस इंडस्ट्री में डार्क रियलिटी तो है, जिसका मैंने भी सामना किया है।         

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 
परिणीता फेमस एक्ट्रेस हैं. वो टीवी के साथ कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. अपने सालों के करियर में उन्होंने हमेशा फैंस को अपनी दमदार एक्टिंग से इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस ने अब एक इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि काम के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की गई थी। 
टेलीचक्कर संग बातचीत में एक्ट्रेस से इंडस्ट्री की डार्क रियलिटी के बारे में सवाल किया गया. इसपर परिणीता ने बताया- इस इंडस्ट्री में डार्क रियलिटी तो है, जिसका मैंने भी सामना किया है।         
       
'लेकिन एक बात इस इंडस्ट्री की अच्छी है कि आपकी मर्जी के बिना आपको कोई टच भी नहीं कर सकता. ये चीज कहीं ना कहीं आपकी पर्सनैलिटी पर भी डिपेंड करती है. आप कैसे किससे बात करते हो. कितना लोगों को अपने करीब आने देते हो या नहीं आने देते।        
परिणीता से आगे पूछा गया कि उन्होंने क्या फेस किया है? इसपर एक्ट्रेस बोलीं- अभी तो नहीं, क्योंकि अब मुझे कोई भी कुछ भी बोलने से पहले सोचेगा। 

'लेकिन करियर की शुरुआत में मुझे साउथ फिल्म के लिए एक कॉल आया था. उन्होंने मुझे बोला कि आपकी फोटो शॉर्टलिस्ट हुई है. मैं फिर वहां गई. वहां और भी लड़कियां थीं, लोग थे, मैं सबसे मिली। 
'मुझे फिर बोला गया कि आप फाइनल हो गई हो. कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए आ जाओ. वो लोग कॉन्ट्रैक्ट लेकर आए. उन्होंने अपने असिस्टेंट को कुछ बोला और फिर असिस्टेंट वहां से चला गया।        

'उसके बाद वो मुझे बोल रहा है कि अब आप मेरी हीरोइन हो. मैं भी छोटी थी तब. 21 साल की थी. तो मैंने बोला हां. उसने फिर मुझसे कहा कि मुझे आपके बॉडी मूवमेंट्स जानने हैं. मुझे लगा डांस की बात कर रहे हैं. लेकिन वो फिर बोला मुझे लगता है कि हमारे बीच फिजिकल रिलेशन होने चाहिए। 'ये सुनकर मेरे दिल की धड़कन काफी तेज हो गई. मैं तुरंत खड़ी हो गई और मैंने बोला कि मुझे नहीं करनी आपकी फिल्म और फिर मैं भाग गई।        

'मैंने अपने पापा को कॉल करके बताया. उन्होंने कहा छोड़ो ये सब तुम इधर आ जाओ. कोई जरूरत नहीं है. फिर उस डायरेक्टर का कॉल आया उसने कहा कि प्लीज किसी को मत बताना मैं फैमिली मैन हूं। 'आपके लिए मेरी फिल्म में रोल है. लेकिन मैंने उनके साथ काम करने से मना कर दिया था. मैंने कभी भी काम करने के लिए कुछ गलत तरीका नहीं अपनाया। परिणीता की बात करें तो वो बेपनाह, सावधान इंडिया, गुप्ता ब्रदर्स, एक था राजा एक थी रानी जैसे शोज में काम कर चुके हैं. 

 

2