
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। महिला आरक्षण बिल पर हुई चर्चा के दौरान उन्होंने महिला नेताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत में 90 प्रतिशत महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए नेताओं के दफ्तरों से गुजरना पड़ता है। इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। वहीं, बिहार महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी किया है। अब यह वीडियो और पप्पू यादव की सफाई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और पूरा मामला तूल पकड़ च










