Health Tips: आज के समय में लोग अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर काफी सजग हो गए हैं। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अक्सर पनीर को डाइट में शामिल किया जाता है। पनीर मसल्स बिल्डिंग और शरीर को ताकत देने में मदद करता है। इसलिए फिटनेस प्रेमी और डाइटिंग करने वाले लोग पनीर को अपनी डाइट में रखते हैं। वहीं, चीज़ को लोग अक्सर फास्ट फूड या अनहेल्दी समझकर डाइट से दूर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीज़ पनीर से कई मायनों में बेहतर हो सकता है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक न्यूट्रिशनिस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने बताया कि चीज़ पनीर से ज्यादा हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं कि क्यों।
Health Tips: सुबह सिर दर्द से बचना चाहते हैं? अपनाएं ये आसान उपाय
न्यूट्रिशनिस्ट का खुलासा
एक चिकत्सा विशेषज्ञ के अनुसार, इस वीडियो में उन्होंने विस्तार से बताया कि क्यों चीज़ पनीर से बेहतर हो सकता है। उनका कहना है कि लोगों की चीज़ के प्रति धारणा गलत है। ब्रांड्स ने चीज़ की मार्केटिंग सही ढंग से नहीं की, इसलिए इसे अक्सर अनहेल्दी और फास्ट फूड से जोड़कर देखा जाता है।
नई स्टडी ने बदली धारणा: पुरुषों की यौनेच्छा 20 के दशक में नहीं, इस उम्र में होती है चरम पर
प्रोटीन के मामले में कौन आगे?

अधिकतर लोग पनीर को प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मानते हैं। वेजिटेरियन लोग प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पनीर का सेवन करते हैं। लेकिन डॉ. शुभम वत्स के मुताबिक, 100 ग्राम पनीर में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है, जबकि 100 ग्राम अनप्रोसेस्ड चीज़ में 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा कैलोरी की बात करें तो, पनीर में 100 ग्राम पर 250 कैलोरी होती है, जबकि चीज़ में 400 कैलोरी। फैट की तुलना में भी पनीर में 20 ग्राम फैट होता है, वहीं चीज़ में 33 ग्राम फैट पाया जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि प्रोटीन की दृष्टि से चीज़ पनीर से बेहतर है, लेकिन फैट और कैलोरी के हिसाब से पनीर हल्का और नियंत्रित विकल्प है।
किसे क्या खाना चाहिए?
शरीर की जरूरत और फिटनेस गोल्स के हिसाब से पनीर और चीज़ दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- वजन कम करना चाहते हैं: पनीर आपके लिए बेहतर है, क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी कम होती है।
- वजन बढ़ाना चाहते हैं: चीज़ को अपनी डाइट में शामिल करें, क्योंकि इसमें प्रोटीन और कैलोरी अधिक है, जो मसल्स बिल्डिंग और वजन बढ़ाने में मदद करता है।









