PAN Card Rules Change: PAN कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सरकार 1 अप्रैल 2026 से नए नियम लागू करने जा रही है, जिनका असर सीधे उन लोगों पर पड़ेगा जो नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले समय में PAN के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो इन बदलावों की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Tata Harrier EV का नया डुअल-मोटर AWD वेरिएंट पेश, जानिए कीमत, पावर और रेंज की पूरी डिटेल
अब आसान नहीं रहेगा PAN बनवाना
फिलहाल 31 मार्च 2026 तक PAN कार्ड बनवाने की प्रक्रिया काफी सरल है। अभी आवेदक केवल आधार कार्ड के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं और ज्यादा दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सख्त और विस्तृत हो जाएगी। नए नियम लागू होने के बाद केवल आधार के आधार पर PAN कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा। इसके लिए आवेदकों को अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने होंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया थोड़ी लंबी और जटिल हो सकती है।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

नए नियमों के अनुसार, PAN कार्ड के लिए आवेदन करते समय केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं रहेगा। अब पहचान और जन्म तिथि के प्रमाण के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट या अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से PAN कार्ड सिस्टम और अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगा, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
Gold Rate Today: सोने-चांदी के गिरावट या तेजी? जानें क्या है लेटेस्ट भाव
आधार से मेल खानी चाहिए जानकारी
नए नियमों के तहत PAN कार्ड में दर्ज सभी जानकारी का आधार कार्ड से पूरी तरह मेल खाना जरूरी होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार में नाम, जन्म तिथि और अन्य विवरण सही और अपडेटेड हैं। अगर आधार में कोई गलती है, तो पहले उसे सुधार लेना जरूरी होगा, क्योंकि गलत जानकारी के कारण आवेदन रद्द भी हो सकता है।
नए फॉर्म होंगे अनिवार्य
सरकार 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड के लिए नए आवेदन फॉर्म भी लागू करने जा रही है। पुराने फॉर्म इस तारीख के बाद मान्य नहीं होंगे। इसका मतलब है कि PAN से जुड़ा कोई भी काम—चाहे नया आवेदन हो या अपडेट—अब केवल नए फॉर्म के जरिए ही किया जा सकेगा।
Skoda Kushaq Facelift लॉन्च, 10.69 लाख कीमत और मसाज सीट्स का शानदार फीचर









