Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान में इस समय पेट्रोल और डीजल की गंभीर कमी देखने को मिल रही है। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वाह, पंजाब और सिंध जैसे इलाकों में लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में लगने के बावजूद ईंधन नहीं पा रहे हैं। कई पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली पड़े हैं, जिससे आम लोगों और व्यापारिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा है। इस बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरों के अनुसार हाई-स्पीड पेट्रोल की कीमत 335 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और सामान्य पेट्रोल की कीमत 321 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।
Iran Earthquake News: दोहरे साये में जी रहा ईरान, 20 दिनों में तीसरी बार डोली धरती
ईरानी तेल पर निर्भरता और संकट का कारण

रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान अपनी कुल तेल जरूरत का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा ईरानी तेल से पूरा करता है, जो अक्सर अवैध रूप से देश में आता है। सबसे अधिक प्रभाव बलूचिस्तान में देखा जाता है, जहां लगभग 80 प्रतिशत पेट्रोल और डीजल की जरूरत ईरानी तेल से पूरी होती है। सिंध में 20 प्रतिशत, खैबर पख्तूनख्वाह में 18 प्रतिशत और पंजाब में 13 प्रतिशत तेल की जरूरत इसी स्रोत से पूरी होती है। ईरानी तेल अन्य देशों के तेल की तुलना में सस्ता होने के कारण इसकी खपत ज्यादा है।
मिडिल ईस्ट युद्ध और सप्लाई पर असर
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और होरमुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण तेल की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई प्रभावित हो रही है। पाकिस्तान के पास फिलहाल लगभग 24 दिनों का पेट्रोल और डीजल का भंडार मौजूद है, लेकिन युद्ध और सप्लाई बाधित होने की वजह से ईंधन की उपलब्धता सीमित हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर बलूचिस्तान में दिखाई दे रहा है, जहां 70 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोल पंप खाली बताए जा रहे हैं।
भारत में स्थिति सामान्य
वहीं, भारत में फिलहाल इस संकट का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, भारत के पास लगभग 74 दिनों का तेल भंडार उपलब्ध है। इसके अलावा अमेरिका ने भारत को रूस से 30 दिनों तक अतिरिक्त तेल खरीदने की अनुमति दी है। इस वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सामान्य बनी हुई हैं और हाल ही में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (6-7 मार्च 2026)
दिल्ली – पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67
मुंबई – पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03
पटना – पेट्रोल ₹106.30, डीजल ₹91.49
कोलकाता – पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
चेन्नई – पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39
बेंगलुरु – पेट्रोल ₹102.96, डीजल ₹90.99
Terrorist Attack News: आर्मी चेक पोस्ट पर फिदायीन हमला, धमाके की गूंज से सहमा इलाका, अब तक 18 की मौत










