110 रन पर ढेर हुआ पाकिस्तान, माइकल वॉन ने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा- ‘गेंदबाजों को चुनौती नहीं मिल रही’

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पहली पारी में 110 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की आलोचना की है। वॉन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तुलना सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट से की है। माइकल वॉन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक अच्छा अटैक है और इसमें बहुत क्षमता है। मुझे लगता है कि वे सभी बेहतर हो सकते हैं। जब आपके पास चार गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों तो यह इंग्लिश क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पहली पारी में 110 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की आलोचना की है। वॉन ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की तुलना सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट से की है। माइकल वॉन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक अच्छा अटैक है और इसमें बहुत क्षमता है। मुझे लगता है कि वे सभी बेहतर हो सकते हैं। जब आपके पास चार गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हों तो यह इंग्लिश क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा संकेत है। अभी और भी बहुत कुछ बाकी है।

वॉन ने कहा उन्हें चुनौती नहीं मिल पा रही
वॉन ने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी से कहूंगा। इंग्लैंड के गेंदबाजों को बिल्कुल भी चुनौती नहीं मिल रही है। पाकिस्तान बैटिंग लाइनअप शायद सबसे आसान बैटिंग लाइनअप है। मुझे लगता है कि एक गेंदबाज के तौर पर वे सभी गेंदबाजी के लिए लाइन में लगे हैं। उन्हें पता है कि वहां विकेट हैं। ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी के तहस-नहस कर दिया।'

बॉलर्स को मिल रहे आसान विकेट
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है कि वे सभी जानते हैं कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर नहीं बनाएगा। इसलिए आप केवल 40 से 50 ओवर के लिए ही मैदान पर होंगे इसलिए आप हर स्पेल में अपना सब कुछ देंगे। आप जो रूट के पास जाकर कहेंगे अरे, मैं एक और बॉल डालूंगा। वहां बहुत सारे विकेट हैं।'

सेकंड डिवीजन क्रिकेट से की तुलना
उन्होंने कहा, 'यह बहुत आसान है। वे अभी भी अच्छा काम कर रहे हैं और वे अभी भी बहुत खतरनाक दिख रहे हैं। मुझे लगता है कि यह गेंदबाजी अटैक, जिस तरह से वे गेंदबाजी कर रहे हैं अगर वे इसी तरह से चलते रहे तो बेहतर बैटिंग लाइनअप को चुनौती देंगे। लेकिन यह पाकिस्तान की बैटिंग है। क्या यह सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट है? उनकी बल्लेबाजी को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह टेस्ट मैच की बैटिंग लाइनअप है।'

 

2