भारत को लेकर फिर उगला जहर, PAK क्रिकेटर का बड़बोलापन हुआ वायरल

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. आमिर ने दोहराया है कि भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन अब उसका अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाला है. इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. सुपर-8 शुरू होने से पहले ही मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा क्योंकि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर क्रिकेट

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं. आमिर ने दोहराया है कि भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन अब उसका अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाला है.

इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी. सुपर-8 शुरू होने से पहले ही मोहम्मद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचेगा क्योंकि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज बेहतर क्रिकेट खेल रहे हैं.

भारतीय टीम की साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 76 रनों से मिली हार ने मोहम्मद आमिर की इस भविष्यवाणी को एकदम पास ला दिया था. पाकिस्तानी एंकर ने तो उन्हें 'ज्योतिषी' कह दिया, जिस पर आमिर हंसी नहीं रोक पाए थे. हालांकि भारतीय टीम ने चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर शानदार वापसी की.

'हारना मना है' शो के दौरान जब मोहम्मद आमिर से सेमीफाइनल क भविष्यवाणी फिर से पूछी गई, तो उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान क्वालिफाई करेगा. देखें, पाकिस्तान क्वालिफाई करे ना करे, इंडिया ना करेगा.' इस बयान ने एंकर को भी हैरान कर दिया. टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही आमिर कई विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' कहा था. आमिर ने कहा था कि अभिषेक के साथ डिफेंसिव गियर नहीं है.

सलमान अली आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को शुक्रवार को फायदा मिला, जब इंग्लैंड ने कोलंबो में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया. अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करने पर कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. या रनचेज में लक्ष्य को 13.1 ओवर में हासिल करना होगा, ताकि नेट रनरेट में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल में जगह बना सके.

बता दें कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. ग्रुप-2 में पहले स्थान पर रहने वाली इंग्लिश टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत या वेस्टइंडीज का सामना कर सकती है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका को कोलकाता या कोलंबो में न्यूजीलैंड/पाकिस्तान का सामना करना पड़ सकता है.  प्रोटियाज इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित हैं और उन्होंने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है. यह देखना रोचक होगा कि मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी सच साबित होती है या भारत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचता है.

Leave a Comment

2