पटना समेत बिहार में बादल छाए, चार जिलों में भारी वर्षा चेतावनी

 पटना  प्रदेश के अलग-अलग भागों में मानसून की सक्रियता बने होने के साथ छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक वर्षा की संभावना है। जबकि, चार जिलों के अररिया, किशनगंज, मधुबनी एवं सुपौल में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादल छाए रहने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 पटना
 प्रदेश के अलग-अलग भागों में मानसून की सक्रियता बने होने के साथ छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर आंशिक वर्षा की संभावना है। जबकि, चार जिलों के अररिया, किशनगंज, मधुबनी एवं सुपौल में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है। शनिवार को पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादल छाए रहने एवं दोपहर में तेज धूप के कारण उमस रही। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

किशनगंज के तैयबपुर में 74.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 35 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। पटना समेत कई जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही।

पटना का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस एवं 39.1 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा
किशनगंज के ठाकुरगंज में 65.2 मिमी, पूर्णिया के धमदाहा में 43.0 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 35.6 मिमी, बहादुरगंज में 35.0 मिमी, मुजफ्फरपुर के गायघाट में 34.2 मिमी, दरभंगा के बहादुरपुर में 31.4 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 31.4 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 24.0 मिमी, समस्तीपुर के ताजपुर में 16.8 मिमी, किशनगंज के पोठिया में 16.8 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 16.5 मिमी, अररिया में 15.0 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 14.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के बंदरा में 14.4 मिमी, दरभंगा के बेनीपुर में 13.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी में 13.2 मिमी, भोजपुर के पीरो में 13.2 मिमी, किशनगंज के टेढ़ागाछ में 13.0 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 13.0 मिमी, पूर्वी चंपारण के केसरिया में 12.4 मिमी, सारण के परसा में 11.4 मिमी, दरभंगा के मनिगाछी में 11.2 मिमी, बेतिया में 11.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के मीनापुर में 10.6 मिमी, समस्तीपुर में 10.6 मिमी, बक्सर में 10.4 मिमी, सिवान के नौतन में 10.4 मिमी, सिवान सदर में 10.2 मिमी एवं बक्सर के राजपुर में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

 

2