यूपी के स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए 15 करोड़ से ज्यादा मंजूर, इन जिलों को मिला लाभ

लखनऊ प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के जर्जर, निष्प्रयोज्य और अधूरे माध्यमिक विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 15.43 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। इसमें बिजनौर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरकड़ा के जर्जर व निष्प्रयोज्य भवन के पुनर्निर्माण के लिए 6.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर के लिए 5.75 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिसकी पहली किस्त के रूप में 2.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर के अधूरे विद्यालय भवन को पूरा करने के लिए 4.11 करोड़ रुपये का आवंटन किया

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लखनऊ
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के जर्जर, निष्प्रयोज्य और अधूरे माध्यमिक विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 15.43 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है।

इसमें बिजनौर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरकड़ा के जर्जर व निष्प्रयोज्य भवन के पुनर्निर्माण के लिए 6.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर के लिए 5.75 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिसकी पहली किस्त के रूप में 2.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर के अधूरे विद्यालय भवन को पूरा करने के लिए 4.11 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

इसके अलावा इटावा के चौ. जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी व गोरखपुर के राजकीय इंटर कॉलेज बौलिया रेलवे कॉलोनी, जेपी इंटर कॉलेज कैंपियरगंज, राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज महुआपार, इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जसवल बाजार, किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़, सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम और श्री ऋषिदेवदास इंटर कॉलेज बांसगांव को पहली किस्त के रूप में कुल 1.59 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे इन विद्यालयों में जरूरी निर्माण और मरम्मत कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे।

2