हमारी सरकार ने देश के हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की : मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार ने देश के हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की है। कोई भी स्कीम हो, उसे समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। यह बात तो हमें नापसंद करने वाले भी मानते हैं कि इस सरकार ने आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की है। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन 29 जनवरी को मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री कहा कि हमारी सरकार की पहचान रही है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म । अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। बजट सत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 30, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार ने देश के हर व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की है। कोई भी स्कीम हो, उसे समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। यह बात तो हमें नापसंद करने वाले भी मानते हैं कि इस सरकार ने आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की है। संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन 29 जनवरी को मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री कहा कि हमारी सरकार की पहचान रही है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म । अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। बजट सत्र को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह दूसरे क्वाटर का पहला बजट है। निर्मला सीतारमण पहली महिला वित्त मंत्री हैं, जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। यह गौरव का पल है।' उन्होंने कहा कि 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अहम 25 वर्षों की शरुआत हो चुकी है।

Leave a Comment

2