Oppo A6 Pro 5G: पानी और धूल भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, जानें इस ‘रफ-टफ’ फोन की कीमत

ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है, जो अपनी विशाल 7000mAh बैटरी और 80W सुपरफास्ट चार्जिंग के लिए चर्चा में है। 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और IP69 रेटिंग जैसी खूबियाँ हैं, जो इसे मिड-रेंज का पावरहाउस बनाती हैं।

Oppo A6 Pro 5G

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जनवरी 6, 2026

Oppo A6 Pro 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने भारतीय बाजार में अपनी ए-सीरीज का विस्तार करते हुए नया Oppo A6 Pro 5G पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन विशेष रूप से उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो किफायती दाम में लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में रहते हैं। इस फोन की सबसे आकर्षक विशेषता इसकी विशाल बैटरी और प्रीमियम फीचर्स हैं, जो इसे इस बजट सेगमेंट की अन्य डिवाइस से अलग खड़ा करते हैं।

LG का नया OLED TV, मोबाइल जितनी पतली थिकनेस और शानदार फीचर्स, CES 2026 में हुआ लॉन्च

कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स

बताते चले कि, भारतीय बाजार में Oppo A6 Pro 5G की कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रखी गई है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल को 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 256GB वाला टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए एयू स्मॉल फाइनेंस, एक्सिस और एचडीएफसी बैंक के कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। यह फोन आकर्षक औरोरा गोल्ड और कैपुचिनो ब्राउन रंगों में ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए तैयार है।

40 दिन के स्टैंडबाय का दमदार दावा

आपको बता दे कि, Oppo A6 Pro 5G की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी विशालकाय 7000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 40 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इतनी बड़ी क्षमता के बावजूद, फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ओप्पो के अनुसार, यह फोन महज 64 मिनट में शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, जो व्यस्त जीवनशैली वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन फीचर है।

डिस्प्ले और शानदार परफॉर्मेंस

बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस के लिए फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए इसमें 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और गेमिंग के लिए 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस के मोर्चे पर, यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है, जो Android 15 पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 15 पर स्मूथली काम करता है।

50MP प्राइमरी कैमरा और IP69 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का मुख्य एआई (AI) कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 2MP का मोनोक्रोम सेंसर और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के तेज दबाव से पूरी तरह सुरक्षित है। 7000mAh बैटरी होने के बावजूद इसका वजन 216 ग्राम है, जो काफी संतुलित महसूस होता है।

बैकफुट पर एलन मस्‍क! भारत सरकार की सख्‍ती के बाद Grok AI के दुरुपयोग पर सख्‍त संदेश