OnePlus Nord Buds 4: चीनी स्मार्टफोन दिग्गज OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट ईयरबड्स, ‘OnePlus Nord Buds 4’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। पिछले मॉडल की तुलना में यह नया अवतार कई बड़े तकनीकी सुधारों के साथ आया है। कंपनी ने इसमें बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), विस्तारित बैटरी लाइफ, अत्याधुनिक AI फीचर्स और आधुनिक Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी को शामिल किया है। OnePlus का दावा है कि ये नए ईयरबड्स Oppo, CMF और Redmi जैसे प्रतिद्वंद्वी ब्रांडों के प्रोडक्ट्स को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
शानदार साउंड क्वालिटी और 52dB ANC तकनीक की खूबियां
बताते चले कि, OnePlus Nord Buds 4 में 12mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स का उपयोग किया गया है, जो बेहतरीन ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इसमें 52dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह पिछले वर्ज़न के मुकाबले 200% अधिक प्रभावी है। कॉलिंग को स्पष्ट बनाने के लिए इसमें 6 माइक्रोफोन के साथ AI-आधारित ‘क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी’ दी गई है, जो 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा में भी शोर को खत्म करने में सक्षम है।
बेहतर गेमिंग अनुभव और स्मार्ट कनेक्टिविटी के फीचर्स
आपको बता दे कि, मनोरंजन और गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 3D स्पेशल ऑडियो, गेम स्पेशल ऑडियो, कस्टम EQ प्रीसेट और मास्टर ट्यूनिंग मोड जैसे प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं। कनेक्टिविटी के मामले में, इसमें Bluetooth 6.1, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair की सुविधा है। ईयरबड्स ‘डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी’ के साथ आते हैं, जिसकी रेंज 250 मीटर तक है। इसके अलावा, गेमर्स के लिए 47ms का लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी उपलब्ध है।
54 घंटे तक का बैकअप और फास्ट चार्जिंग क्षमता
बैटरी प्रदर्शन की बात करें तो, OnePlus का दावा है कि ANC बंद होने पर ईयरबड्स से 13 घंटे और केस के साथ कुल 54 घंटे का प्लेबैक मिलता है। ANC ऑन रहने पर यह बैकअप 27 घंटे तक का हो जाता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जिससे केवल 10 मिनट चार्ज करने पर 11 घंटे का म्यूजिक आनंद लिया जा सकता है। ईयरबड्स IP55 रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा) के साथ आते हैं और प्रत्येक का वजन मात्र 4.3 ग्राम है।
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता की संपूर्ण जानकारी
OnePlus Nord Buds 4 की कीमत ₹3,299 रखी गई है, लेकिन शुरुआती लॉन्च ऑफर में इन्हें ₹3,099 में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स Stellar Black और Astral Teal रंगों में उपलब्ध होंगे। इनकी आधिकारिक बिक्री 29 जून से शुरू होगी, जिन्हें OnePlus की वेबसाइट, ऐप, एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra और अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।










