झारखंड में एक हजार अभ्यर्थियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

रांची. राज्य सरकार एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश से लौटने पर इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। संबंधित विभागों की तैयारी के अनुसार फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में रांची में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। Jharkhand Government Jobs राज्य सरकार द्वारा जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण झारखंड लोक सेवा आयोग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पद के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

राज्य सरकार एक और बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश से लौटने पर इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संबंधित विभागों की तैयारी के अनुसार फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में रांची में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। Jharkhand Government Jobs राज्य सरकार द्वारा जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण झारखंड लोक सेवा आयोग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थी हैं। आयोग ने इस पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें 64 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है।
इनमें अनारक्षित श्रेणी के 34, एससी श्रेणी के दो, एसटी श्रेणी के 21, बीसी-वन के एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। हालांकि विभाग ने अभी इन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच नहीं की है।

मेडिकल कालेजों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी
जेपीएससी ने मेडिकल कालेजों में सहायक प्राध्यापक (एनेस्थेसिया) की नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इसके माध्यम से चयनित छह अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल सकता है। JPSC के माध्यम से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित कुछ एकल पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है। इन अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा (CGL Exam) के तहत कुछ अन्य अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाना है। इसी तरह, सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत भी कुछ अन्य अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने की तैयारी चल रही है।

Leave a Comment

2