रायपुर के तेलीबांधा में गैंगवार में एक की हत्या

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस वारदात के बाद से ही गैंगवार को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, अब रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारते

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर रात गैंगवार हुआ है। इस गैंगवार में एक युवक की मौत हो गई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस वारदात के बाद से ही गैंगवार को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, अब रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारते नजर आ रहे हैं। इस गैंगवार में आदित्य कुर्रे नामक युवक की मौत हो गई है और अभय सारथी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अभय का इलाज जारी है। इस वारदात के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है। Also Read – ISRO ने रचा इतिहास: अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च किया, न चीन की चाल छिपेगी न पाकिस्तान की हरकतें स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी थी और उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत गैंगवार को अंजाम दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

2